Quick & Easy Mehndi Design: 10 मिनट में हाथों पर रचाएं 5 सिंपल मेहंदी डिजाइन, यहां से लीजिए लेटेस्ट डिजाइन आइडिया
Quick & Easy Mehndi Design: अगर किसी फंक्शन, सेलिब्रेशन या शादी में जाना हो और टाइम बहुत कम हो, तो मेहंदी लगाने का मन होते हुए भी कई बार हम उसे छोड़ देते हैं। लेकिन ऐसा न करें! आज हम आपको बता रहे हैं 5 ऐसी आसान और खूबसूरत मेहंदी डिजाइंस के बारे में जिन्हें आप कम वक्त में भी खुद पर या दूसरों पर आसानी से लगा सकती हैं। ये डिजाइंस सिंपल होने के साथ-साथ बहुत स्टाइलिश भी लगती हैं।
Quick & Easy Mehndi Design
1. Minimal Floral Mehndi Designs
Minimal Floral Designs दिवाली के लिए बहुत ही सुंदर होता है। गुलाब, कमल और अन्य फूलों के आकार आपके हाथों को सजाते हैं। मेहंदी का यह डिजाइन लोगों में काफी लोकप्रिय है। इस डिजाइन को लोग सामान्य दिनों में भी लगाते हैं।
2. Mandala Mehndi Design
अगर आप सादगी के साथ स्टाइल चाहती हैं तो सेंटर मेहंदी डिजाइन आपके लिए परफेक्ट है। इसमें हथेली के बीचोंबीच एक सुंदर गोल फ्लोरल पैटर्न बनाया जाता है और चारों तरफ छोटे-छोटे डॉट्स और बेलें सजाई जाती हैं। यह डिजाइन देखने में एकदम मिनिमल लगती है लेकिन हाथों को बेहद सुंदर बनाती है।
3. Arabic Mehndi Design
अरेबिक डिजाइन हमेशा से ही ट्रेंड में रहता है। इसमें बड़े फूल, पत्ते और बेलें बनाई जाती हैं, जो बहुत जल्दी बन जाती हैं। इसकी खासियत यह है कि आपको पूरा हाथ भरने की जरूरत नहीं होती, फिर भी यह स्टाइलिश लगता है।
4. Half Hand Mehndi Design
अगर आपको थोड़ा समय मिल जाए, तो हाथ के आधे हिस्से में बेल या फूल वाला डिजाइन बना लें। इसे बनाने में मुश्किल से 10 मिनट लगते हैं, लेकिन यह दिखने में बहुत आकर्षक लगता है।
5. Full Hand Mehndi Designs
अगर आप हाथों की खूबसूरती को बढ़ाना चाहते है, तो आप इस तरह के फुल हैंड डिजाइन को लगा सकते हैं, ये डिजाइन हाथों की खूबसूरती को बढ़ाता है और आपके लुक को भी निखारता है।