टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

इन बीमारियों की शिकायत पर आज ही छोड़ें लहसुन का सेवन ,नहीं तो होंगी ये मुसीबतें

यूं तो सेहत के लिहाजे से लहसुन बेहद फायदेमंद होता है,मगर आप कुछ स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे हैं तो ऐसे में आपको लहसुन से परहेज करना सबसे ज्यादा जरूरी है।

11:10 AM Feb 19, 2020 IST | Desk Team

यूं तो सेहत के लिहाजे से लहसुन बेहद फायदेमंद होता है,मगर आप कुछ स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे हैं तो ऐसे में आपको लहसुन से परहेज करना सबसे ज्यादा जरूरी है।

यूं तो सेहत के लिहाजे से लहसुन बेहद फायदेमंद होता है,मगर आप कुछ स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे हैं तो ऐसे में आपको लहसुन से परहेज करना सबसे ज्यादा जरूरी है। क्योंकि जरूरी नहीं कि लहसुन खाने से हमेशा बीमारियों से छुटकारा मिल जाए। बता दें कि लहसुन खाने से आप कुछ बीमारियों का शिकार भी हो जाते हैं और इस बीच आपको इसके फायदे के बदले नुकसान होने शुरू हो जाते हैं। 
लहसुन रक्त शोधक होता है और सर्दी-खांसी एंव फ्लू में बहुत लाभकारी होता है। लेकिन यदि आपको ब्लड प्रेशर या इससे जुड़ी कुछ और परेशानियां हैं तो आपको भूलकर भी लहसुन का सेवन आज से ही बंद कर देना चाहिए। 
यदि आपको ब्लड प्रेशर की परेशानी है तो आपको लहसुन खाना बंद कर देना चाहिए। इसी तरह आपको लिवर से जुड़ी कुछ पेरशानी है तो आपको तब भी लहसुन खाने से परहेज करना चाहिए क्योंकि ऐसे में ये आपके लिवर को डैमेज कर सकता है। लहसुन आपके बीपी को इतना ज्यादा कम कर देता है कि आप की जान खतरे में आ सकती है। इसलिए ध्यान रखें बीपी की शिकायत होने पर लहसुन का परहेज अवश्य करें। 
किसी बीमारी की वजह से अगर आप दवाईयों का सेवन कर रहे हैं तो ऐसे में आप कम से कम लहसुन खाएं,क्योंकि इसे खाने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। साइनस से परेशान लोगों को लहसुन से हर दम परहेज करना चाहिए। इसके अलावा पेट की परेशानी जैसे कब्ज,अल्सर और गैस की दिक्कत होने पर भी लहसुन खाने का परहेज करें। 
बता दें कि लहसुन की तासीर गर्म होती है इस वजह से गर्भवती महिला को भी लहसुन नहीं देना चाहिए। लहसुन खाने से मिसकैरेज का ज्यादा खतरा होता है। यदि आपकी कोई सर्जरी हुई है तो आप लहसुन का सेवन करने से बचें। क्योंकि इससे ब्लीडिंग होने का डर रहता है। जिन लोगों को खून की कमी होने की परेशानी हैं उन्हें भी लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए। 
Advertisement
Advertisement
Next Article