Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Australia में खरगोशों ने मचाया अपना आतंक, लोगों का जीना हुआ बेहाल, बनाना पड़ा कानून...

05:36 PM Sep 25, 2023 IST | Pratibha

24 यूरोपियन खरगोशों ने इतनी जल्दी अपनी आबादी में इज़ाफा किया कि आज भी पूरा ऑस्ट्रेलिया इसके प्रकोप से परेशान है, और अभी भी ये प्रकोप ऑस्ट्रेलिया में कायम है। हालांकि ये लोगों को काफी क्यूट लगते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि ये ऑस्ट्रेलिया के लिए मुसीबत बने हुए हैं। तो चलिए आगे जानते हैं पूरा मामला।

Advertisement

आपने कई ऐसे अजीबोगरीब मुसीबतों के बारे में सुना होगा, जो अलग-अलग देशों में पाई जाती है। कोई आर्थिक तंगी से परेशान हैं तो कोई बढ़ती आबादी से परेशान है। हालांकि एक देश ऐसा भी है जिनकी परेशानी इस सब से अलग है। मामला ऑस्ट्रेलिया का है। यंहा इंसानो की ही नहीं बल्कि खरगोशों की आबादी इतनी ज्यादा है कि उन्होंने पूरे देश में अपना आतंक मचा दिया है। लोग इनसे परेशान तो हैं लेकेिन इसका इलाज उनके पास नहीं है।

आपको ये पढ़कर हैरानी होगी कि इन खरगोशों की संख्या इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि इतनी संख्या तो वहां की लोगों की भी नहीं है। दरअसल 1859 में क्रिसमस के समय इंग्लैंड से आए जहाज में 24 यूरोपियन खरगोश पहुंचे थे। ये खरगोश पालतू और जंगली दोनों ही हैं, साथ ही ये भी कहा जाता है कि इन खरगोशों को शिकार करने के लिए लाया गया था। 3 साल बाद ही इनकी संख्या हजारों में हो गई। हर तरफ इनका आतंक फैल गया है।

एक स्टडी के मुताबिक इंग्लैंड से खरगोशों को 80 दिन लगे। 50 साल में इनकी आबादी 13 गुना तेजी से फैली। 1878-79 के दौरान इनकी वजह से प्लेग फैला। ऐसे में एक बिल संसद में पास किया गया। जो Rabbit Nuisance Suppression Bill के नाम से है। ताकि इससे छुटकारा मिल सके। वो बात अलग है कि इसका आजतक कोई इलाज नहीं मिल पाया है। इनके लिए एक वायरस भी बनाया गया था, लेकिन वो भी फैल हो गया।

 

Advertisement
Next Article