Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

राबड़ी देवी बनी बिहार विधान परिषद में विपक्ष की आवाज , चुनी गए नेता प्रतिपक्ष

बिहार विधान परिषद में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की ‘ताकत’ अब पहले से बढ़ गई है। हाल ही में सम्पन्न हुए एमएलसी चुनाव में राजद ने 6 सीटें जीती हैं।

05:12 AM Apr 15, 2022 IST | Desk Team

बिहार विधान परिषद में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की ‘ताकत’ अब पहले से बढ़ गई है। हाल ही में सम्पन्न हुए एमएलसी चुनाव में राजद ने 6 सीटें जीती हैं।

बिहार विधान परिषद में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की ‘ताकत’ अब पहले से बढ़ गई है। हाल ही में सम्पन्न हुए एमएलसी चुनाव में राजद ने 6 सीटें जीती हैं। इसके बाद विधान परिषद में राजद के सदस्यों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। मुख्य विपक्षी दल के रूप में जरूरी आठ सीटों के आंकड़े को राजद ने पूरा कर लिया। ऐसे में राबड़ी देवी अब बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष बन गई हैं।
Advertisement
सभापति ने दी अनुमति 
राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के अनुरोध को स्वीकार करते हुए बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने राबड़ी देवी को बिहार विधान परिषद में विपक्षी दल के नेता के रूप में मान्यता दे दी है। इस बारे में बिहार विधान परिषद की ओर से अधिसूचना भी जारी कर दी है।
 संख्या बल पूरी होने पर राबड़ी देवी बनीं नेता प्रतिपक्ष
बिहार विधान परिषद् सचिवालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह के अनुरोध पर विचार करने के बाद कार्यकारी सभापति ने सदन में राबड़ी देवी को नेता प्रतिपक्ष की मान्यता दे दी है। राजद के सबसे बड़े विपक्षी दल होने और नियमानुसार विपक्षी दल की अर्हता के लिए जरूरी न्यूनतम संख्या पूरी करने पर राबड़ी देवी को बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष की मान्यता दी गई है।
संन 2020 में राजद ने खो दिया था विधान परिषद से नेता प्रतिपक्ष का संख्याबल
राबड़ी देवी पिछले दो साल से विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष बनने की राह देख रही थीं। राबड़ी देवी से वर्ष 2020 में सदन में राजद के सदस्यों की संख्या कम होने पर उनसे नेता प्रतिपक्ष का पद छिन गया था। तब बिहार विधान परिषद में राजद के केवल पांच सदस्य थे।
Advertisement
Next Article