टॉप न्यूज़भारतविश्व
राज्य | दिल्ली NCRहरियाणाउत्तर प्रदेशबिहारछत्तीसगढ़राजस्थानझारखंडपंजाबजम्मू कश्मीरउत्तराखंडमध्य प्रदेश
बिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

राधिका मर्चेंट बनेंगी अनंत की दुल्हन, अंबानी परिवार में फिर आया सेलिब्रेशन का दौर

शैला और वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट और भारत के मशहूर उद्योगपति नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की सगाई बीते दिन धूमधाम से हुई।

08:38 PM Dec 30, 2022 IST | Ujjwal Jain

शैला और वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट और भारत के मशहूर उद्योगपति नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की सगाई बीते दिन धूमधाम से हुई।

भारत के मशहूर उद्योगपति  नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की सगाई शैला मर्चेंट और वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट संग बीते दिन धूमधाम से हुई। यह समारोह गुरुवार को राजस्थान के नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर में परिवार के सदस्यों और दोस्तों की उपस्थिति में हुआ। अनंत अंबानी जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगे। कपल की रोका सेरेमनी की पहली तस्वीर सामने आई जो सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में है। 
एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं अनंत और राधिका
बता दें कि अनंत और राधिका एक-दूसरे को कई सालों से जानते हैं। राधिका अंबानी परिवार के हर फंक्शन में शामिल होती हैं। अब जल्द ही राधिका अंबानी परिवार की छोटी बहू भी होंगी। वैसे अभी फिलहाल शादी की तारीख की जानकारी सामने नहीं आई है। 
जानिए कौन हैं अंबानी परिवार की होने वाली छोटी बहू राधिका मर्चेंट


राधिका वीरेन मर्चेंट और शैला मर्चेंट की बेटी हैं। वीरेन एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ हैं और भारत के सबसे रईश लोगों में भी गिने जाते हैं। मिली जानकारी के अनुसार अंबानी और मर्चेंट फैमिली फ्रेंड्स हैं। राधिका एक प्रशिक्षित इंडियन क्लासिकल डांसर हैं। जून 2022 में, अंबानी परिवार ने अपनी भावी बहू राधिका मर्चेंट के लिए एक अरंगेत्रम समारोह में शामिल हुए थे। इस दौरान की तस्वीरें खूब वायरल हुई थी। 
क्या करते हैं अनंत अंबानी
बता दें कि अनंत ने यूएसए में ब्राउन यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की और उसके बाद से जियो प्लेटफॉर्म्स और रिलायंस रिटेल वेंचर्स के बोर्ड में सदस्य के रूप में रिलायंस इंडस्ट्री में कार्यरत हैं। वह वर्तमान में आरआईएल के एनर्जी बिज़नेस का नेतृत्व करते हैं।वहीं राधिका न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय से स्नातक हैं और एनकोर हेल्थकेयर के बोर्ड में निदेशक के रूप में कार्यरत हैं।
Advertisement
Advertisement
Next Article