For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

मुंबई इंडियंस में चोटिल विग्नेश पुथुर की जगह पंजाब के ये गेंदबाज़ हुए शामिल

मुंबई इंडियंस को मिला नया स्पिनर, विग्नेश की जगह रघु

08:08 AM May 01, 2025 IST | Darshna Khudania

मुंबई इंडियंस को मिला नया स्पिनर, विग्नेश की जगह रघु

मुंबई इंडियंस में चोटिल विग्नेश पुथुर की जगह पंजाब के ये गेंदबाज़ हुए शामिल

मुंबई इंडियंस के लेफ्ट आर्म व्रिस्ट स्पिनर विग्नेश पुथुर चोटिल होने के कारण आईपीएल 2025 से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह पंजाब के लेग स्पिनर रघु शर्मा को टीम में शामिल किया गया है। रघु ने विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था और अब मुंबई इंडियंस के मुख्य टीम का हिस्सा बन गए हैं।

आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियन के साथ अपना डेब्यू करने वाले 24 वर्षीय लेफ्ट आर्म व्रिस्ट स्पिनर विग्नेश पुथुर चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए है। पुथुर की जगह रघु शर्मा को मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल किया गया है।

विग्नेश को पैर की दोनों पिंडलियों में हड्डी के खिंचाव की समस्या हो गई है जिस वजह से उन्हें आईपीएल 2025 से बाहर होना पड़ा। पंजाब के लेग स्पिनर रघु मुंबई इंडियंस के सपोर्ट गेंदबाज़ो का हिस्सा थे लेकिन अब वो मुख्य टीम में शामिल हो गए है।

रघु शर्मा पंजाब और पांडिचेरी के लिए 11 फर्स्ट-क्लास, 9 लिस्ट ए और तीन टी20 मैच खेल चुके हैं। अपने प्रथम श्रेणी करियर में अब तक रघु पांच फाइव विकेट हॉल और तीन 10-विकेट हॉल ले चुके है। रघु ने 2024-25 विजय हजारे ट्रॉफी में पंजाब के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और 9 मैचों में 14 विकेट लिए थे।

वही बात करें विग्नेश की तो इस सीजन उन्हें मुंबई इंडियंस के लिए पांच मैच खेले और छह विकेट लिए। उन्होंने अपना डेब्यू चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ किया था और तीन विकेट चटकाए थे। वह मुंबई इंडियंस मेडिकल और एसएंडसी टीम के साथ अपनी रिकवरी और रिहैबिलिटेशन पर ध्यान केंद्रित करने के लिए टीम के साथ बने रहेंगे। 

मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने एक बयान में कहा, “विग्नेश मुंबई इंडियंस मेडिकल और स्ट्रेंथ एन्ड कंडीशनिंग टीम के साथ अपनी रिकवरी और रिहैब पर फोकस करने के लिए हमारे साथ बने रहेंगे। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं!’

बात करें मुंबई इंडियंस के आईपीएल 2025 अभियान की तो उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही थे और वो पांच मैचों में से चार हार गए थे। इसके बाद मुंबई ने बेहतरीन वापसी की और लगातार पांच मैच जीते। अब वो अंक तालिका में टॉप चार में पहुंच गए है। मुंबई ने 10 मैचों में से 6 में जीत लिए है और 12 अंको के साथ तीसरे स्थान पर बने हुए है। अपने बचे हुए मैचों में से मुंबई अगर दो जीत जाती है तो उनका प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना लगभग तय है।

IPL 2025: युजवेंद्र चहल की हैट्रिक पर RJ महवश का एपिक इंस्टाग्राम पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Author Image

Darshna Khudania

View all posts

Advertisement
×