Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Rahu Kaal Kya Hota Hai: क्या होता है राहुकाल? इस दौरान क्या न करें, जानें सबकुछ

02:03 PM Aug 08, 2025 IST | Shivangi Shandilya
Rahu Kaal Kya Hota Hai

Rahu Kaal Kya Hota Hai: राहुकाल वह समय होता है जिसका नाम सुनते ही लोग डर जाते हैं। ऐसे में क्या आपको भी कभी ऐसा सुनने को मिला है या नहीं। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि राहुकाल होता क्या है या इस दौरान क्या नहीं करना चाहिए। ये सब आज हम इस लेख में जानेंगे। तो आइए जानते हैं इस लेख में सबकुछ।

Rahu Kaal Kya Hota Hai: कितने मिनट का होता है राहुकाल?

Advertisement
Rahu Kaal Kya Hota Hai

राहुकाल वो समय होता है जब राहु अपनी दृष्टि पृथ्वी पर डालता है। राहुकाल (Rahu Kaal) दिन के समय होता है। इसकी अवधि 90 मिनट की होती है। सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच कभी भी राहुकाल हो सकता है। माना गया है कि पृथ्वी पर जब राहु की नजर पड़ती है तो इस समय कोई शुभ काम नहीं किया जाता है। अगर आप इस दौरान कोई शुभ काम करते हैं तो वह कार्य बिगड़ जाता है।

राहुकाल का ध्यान रखना बेहद जरुरी

धार्मिक मान्यता के अनुसार, राहुकाल (Rahu Kaal) को नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। अगर राहु की दृष्टि किसी पर पड़ जाए तो समझ लीजिए कि उसका बुरा समय शुरू हो गया है। अगर राहुकाल का प्रभाव आप पर है तो आप कभी भी फैसले लेने में चार बार सोचते होंगे और फैसले नहीं ले पाते हैं। आपका मन और दिमाग एक जगह स्थिर नहीं कर पाते हैं। इसलिए आपको शुभ कार्य करने से पहले राहुकाल का ध्यान जरूर रखना चाहिए।

Rahu Kaal Today (राहुकाल और समय)

Rahu Kaal Kya Hota Hai

Rahu Kaal Today: राहु कलाम टुडे या राहुकाल आज, प्रतिदिन राहु काल का सटीक समय बताता है। वैदिक हिंदू ज्योतिष के अनुसार, किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले, शुभ मुहूर्त (दक्षिण भारत में इसे नल्ला नेरम कहा जाता है), राहु काल और यमगंडम काल की जांच करना महत्वपूर्ण है।

Rahu Kaal Mei Kya Nhi Karna Chaiye (राहुकाल में क्या नहीं करना चाहिए) देखें लिस्ट

क्रम संख्याक्या नहीं करना चाहिए (राहुकाल में टालें)
1नया शुभ कार्य आरंभ करना (विवाह, सगाई, गृह प्रवेश, नया व्यवसाय, नई नौकरी आदि)
2यात्रा शुरू करना (विशेषकर महत्वपूर्ण या लंबी यात्रा)
3मंत्र‑सिद्धि, हवन, पूजा जैसे कार्यों का आरंभ करना
4नए सौदे या डील पर हस्ताक्षर करना (व्यापारिक समझौते, दस्तावेज आदि)
5नवीन वस्तुओं की खरीदारी (वाहन, मकान, इलेक्ट्रॉनिक सामान, आभूषण आदि)

ये भी पढ़ें :Raksha Bandhan 2025: कब है Bhadra Kaal, क्यों नहीं बांधनी चाहिए इस समय राखी? जानें शुभ मुहूर्त

Disclaimer: इस लेख में बताई गए तरीके और सुझाव सामान्य जानकारी और मान्यताओं पर आधारित है, Punjab kesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Advertisement
Next Article