W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

राहुल और प्रियंका ने अमरनाथ गुफा के करीब बादल फटने से श्रद्धालुओं की मौत पर जताया दुख

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दक्षिण कश्मीर हिमालय में अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने की घटना में कई श्रद्धालुओं की मौत पर दुख जताया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

12:14 AM Jul 09, 2022 IST | Shera Rajput

उन्होंने ट्वीट किया, ‘अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से कई श्रद्धालुओं के लापता होने और उनकी मृत्यु की ख़बर बेहद दुःखद है। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं और मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट करता हूं।’
Advertisement

Advertisement
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, ‘पवित्र अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने के चलते कई श्रृद्धालुओं की मृत्यु का दुखद समाचार मिला। मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी भावपूर्ण शोक संवेदनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दुर्घटना में लापता श्रद्धालुओं की रक्षा करें व घायलों को जल्द स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।’

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार शाम को बादल फटने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में 25 टेंट तथा तीन सामुदायिक रसोईघर नष्ट हो गए। उन्होंने बताया कि भारी बारिश के बीच शाम करीब साढ़े पांच बजे बादल फटा।
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×