Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

राहुल अवारे ने जीता कांस्य पदक

राहुल अवारे ने कांस्य पदक जीता जिससे भारत विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में पदकों के मामले में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में सफल रहा।

09:30 AM Sep 23, 2019 IST | Desk Team

राहुल अवारे ने कांस्य पदक जीता जिससे भारत विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में पदकों के मामले में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में सफल रहा।

नूर सुल्तान :  दीपक पूनिया के चोटिल होने के कारण फाइनल से हट जाने के बाद राहुल अवारे ने सोमवार को कांस्य पदक जीता जिससे भारत विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में पदकों के मामले में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में सफल रहा। 
Advertisement
अवारे ने 61 किग्रा के कांस्य पदक मुकाबले में 2017 के पैन अमेरिकी चैंपियन टाइलर ली ग्राफ को 11-4 से हराकर भारत के पदकों की संख्या पांच पर पहुंचायी। भारत की तरफ से दीपक पूनिया ने रजत जबकि बजरंग पूनिया, राहुल अवारे, रवि कुमार दहिया और महिला वर्ग में विनेश फोगाट ने कांस्य पदक जीते। भारत का विश्व चैंपियनशिप में इससे पहले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2013 में था जब उसने तीन पदक जीते थे। 
तब अमित दहिया ने रजत, बजरंग पूनिया ने कांस्य और संदीप तुलसी यादव ने ग्रीको रोमन में कांस्य पदक जीता था। अवारे का अपने मुकाबले में पूरी तरह से नियंत्रण था और वह अपने करियर की सबसे बड़ा पदक जीतने में सफल रहे। महाराष्ट्र के इस पहलवान ने राष्ट्रमंडल खेल 2018 में स्वर्ण तथा एशियाई चैंपियनशिप (2009 और 2011) में कांस्य पदक जीते थे।

Advertisement
Next Article