For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद राहुल बोले - अब चुने हुए मुख्यमंत्रियों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है आम बात, इंडिया इसका देगा मुंहतोड़ जवाब

11:53 PM Mar 21, 2024 IST | Shera Rajput
केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद राहुल बोले   अब चुने हुए मुख्यमंत्रियों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है आम बात  इंडिया इसका देगा मुंहतोड़ जवाब

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की निंदा की है और कहा कि डरा हुआ तनाशाह, एक मरा हुआ लोकतंत्र बनाना चाहता है।
राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की निंदा की
गुरुवार को देर रात राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि डरा हुआ तानाशाह, एक मरा हुआ लोकतंत्र बनाना चाहता है। मीडिया समेत सभी संस्थाओं पर कब्ज़, पार्टियों को तोड़ना, कंपनियों से हफ्ता वसूली, मुख्य विपक्षी दल का अकाउंट फ्रीज़ करना भी ‘असुरी शक्ति’ के लिए कम था, तो अब चुने हुए मुख्यमंत्रियों की गिरफ्तारी भी आम बात हो गई है। इंडिया इसका मुंहतोड़ जवाब देगा।
दो घंटे तक पूछताछ करने के बाद ED ने अरविंद केजरीवाल को किया गिरफ्तार
उल्लेखनीय है कि प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की आबकारी नीति में कथित घोटाले से जुड़े धनशोधन के पहलू की जांच के सिलसिले में करीब दो घंटे तक पूछताछ करने के बाद गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
×