W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

चुनाव में TMC के शानदार प्रदर्शन के पीछे ममता, BJP करेगी आत्ममंथन: विजयवर्गीय

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए चल रही मतगणना के बीच भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के शानदार प्रदर्शन का श्रेय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को दिया और कहा कि उनकी पार्टी चुनावी नतीजों पर आत्ममंथन करेगी।

06:26 PM May 02, 2021 IST | Desk Team

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए चल रही मतगणना के बीच भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के शानदार प्रदर्शन का श्रेय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को दिया और कहा कि उनकी पार्टी चुनावी नतीजों पर आत्ममंथन करेगी।

चुनाव में tmc के शानदार प्रदर्शन के पीछे ममता  bjp करेगी आत्ममंथन  विजयवर्गीय
Advertisement
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए चल रही मतगणना के बीच भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने रविवार को चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के शानदार प्रदर्शन का श्रेय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को दिया और कहा कि उनकी पार्टी चुनावी नतीजों पर आत्ममंथन करेगी। इससे पहले, उन्होंने दावा किया था कि शुरुआती रुझान अंतिम चुनावी नतीजों की ओर संकेत नहीं करते हैं। साथ ही उन्होंने भाजपा की जीत का भरोसा जताया था।
Advertisement
भाजपा के पश्चिम बंगाल के प्रभारी विजयवर्गीय ने यह भी बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें फोन कर पार्टी के खराब प्रदर्शन के बारे में जानकारी ली। भाजपा महासचिव ने केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो और सांसद लॉकेट चटर्जी के मतगणना में पीछे रहने पर आश्चर्य जताया। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ममता बनर्जी की वजह से जीती। ऐसा लग रहा है कि लोगों ने दीदी को पसंद किया। क्या गलती हुई, हम इसकी समीक्षा करेंगे। क्या कोई संगठनात्मक कमी रह गई या चेहरे का अभाव कारण रहा या बाहरी-भीतरी की बहस। हम देखेंगे क्या गलती हुई।
अभी तक आए मतगणना के रुझान संकेत कर रहे हैं कि ममता बनर्जी सत्ता की हैट्रिक लगा रही हैं। तृणमूल कांग्रेस 201 सीटों पर आगे है जबकि 82 सीटों पर भाजपा आगे है। राज्य की 294 सीटों में से 292 सीटों पर मतदान हुआ था।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×