राहुल गांधी, अशोक गहलोत देश से माफी मांगे : पूनिया
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि उच्चतम न्यायालय द्वारा राफेल सौदे की जांच की पुनरीक्षण याचिका खारिज कर दिये जाने के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को देश से माफी मांगनी चाहिए।
01:52 PM Nov 14, 2019 IST | Shera Rajput
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि उच्चतम न्यायालय द्वारा राफेल सौदे की जांच की पुनरीक्षण याचिका खारिज कर दिये जाने के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को देश से माफी मांगनी चाहिए।
Advertisement
पूनिया ने कहा कि इस निर्णय के बाद देश और प्रदेश में झूठा प्रचार कर लोगों को भ्रमित करने के लिए राहुल गांधी और अशोक गहलोत को माफी मांगनी चाहिये।
पूनिया ने कहा कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव के पहले देश की रक्षा से जुड़े राफेल सौदे पर झूठ बोलकर देश को भ्रमित करने की कोशिश राहुल गांधी और अशोक गहलोत ने की थी।
उन्होंने आगे कहा कि जनता ने इनको चुनाव में सबक सीखा दिया और आज उच्चतम न्यायालय ने भी याचिका को सीरे से खारिज कर इनके षडयंत्र को बेनकाब कर दिया।
पूनिया ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस और उसके नेताओं को देश का ईमानदार प्रधानमंत्री बर्दाश्त नहीं हो रहा और वे बार-बार झूठे आरोप लगाकर बदनाम करने की साजिश करते हैं।
Advertisement