राहुल गांधी ने किन्नौर जिले में भूस्खलन से लोगों की हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में भूस्खलन से लोगों की हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया और पार्टी कार्यकर्ताओं को बचाव एवं राहत कार्य में मदद करने को कहा।
01:13 AM Jul 26, 2021 IST | Shera Rajput
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में भूस्खलन से लोगों की हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया और पार्टी कार्यकर्ताओं को बचाव एवं राहत कार्य में मदद करने को कहा।
पुलिस ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले स्थित बस्तेरी में भूस्खलन के बाद चट्टान के टेम्पो ट्रैवलर वाहन पर गिर जाने से नौ पर्यटकों की मौत हो गई।
राहुल ने ट्वीट किया, ‘‘हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन से हुए नुक़सान का समाचार बेहद दुखद है। मृतकों के परिवारों को मेरी शोक संवेदनाएं। घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। कांग्रेस के साथी कृपया राहत व बचाव कार्य में सहयोग दें।’’
Advertisement
Advertisement

Join Channel