Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

राहुल गांधी टाइटलर को पार्टी से बाहर निकाले, वर्ना पंजाब के कांग्रेसी इस्तीफा दे दें : छोटेपुर

NULL

01:43 PM Feb 06, 2018 IST | Desk Team

NULL

लुधियाना  : आल इंडिया कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान राहुल गांधी, जगदीश टाइटलर को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाएं क्योंकि जब टाइटलर ने खुद ही यह कबूल कर लिया है कि उसने 100 सिखों का कत्लआम करवाया है तथा इस मामले में और जांचख्या गवाहों की जरूरत नहीं रहती है। अगर फिर भी कांग्रेस पार्टी टाइटलर को पार्टी से बाहर का रास्ता नहीं दिखाती है तो पंजाब के समूचे कांग्रेस पार्टी के नेताओं को पंजाब के हितों का ध्यान रखते हुए नैतिकता के आधार पर पार्टी से इस्तीफा दे देना चाहिए। यह बात पंजाब के बुजुर्ग राजनीतिक नेता एवं अपणा पंजाब पार्टी के प्रधान सुच्चा सिंह छोटेपुर ने आज लुधियाना दौरे के दौरान सराभा नगर दफतर में पत्रकारों से बातचीत में कही।

उन्होंने कहा कि माननीय अदालत की ओर से जगदीश टाइटलर के उपरोक्त कबूलनामे के आधार पर सिख कत्लेआम का दोषी मानते हुए सखत से सखत सजा दी जाए। उन्होंने कहा कि 34 साल बीतने के बाद भी सिख कत्लेआम के दोषियों को सजा नहीं मिल सकी और कत्लेआम के पीडित लोग इंसाफ के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे है। जब उनसे पूछा कि इस मामले में कैप्टन अमरेंद्र सिंह को भी इस्तीफा देना चाहिए तो छोटेपुर बोले, इसमें कैप्टन का क्या दोष? बल्कि राहुल गांधी को इस्तीफा देना चाहिए तथा कांग्रेस की भूमिका की पूरी तरह से जांच होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि नगर निगम के चुनाव को लेकर वर्करों में भारी उत्साह पाया जा रहा है। पंजाब की रिवायती पार्टी की ओर प्रदेश का अब तक विनाश ही किया है। इनसे दुखी पंजाब के लोग तीसरा विकल्प चाहते है ताकि पंजाब का सर्वपक्षिय विकास हो सके। उन्होंने कहा कि अपणा पंजाब पार्टी का मुखय एजेंडा पंजाब व पंजाबियत को बचाना है। लेकिन समय की सरकारों ने धक्केशाही करके लोकतंत्र का नुकसान किया है। नगर निगम, लोकल बाडी व पंचायत चुनाव पार्टी चिन्ह पर नहीं लडी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि लुधियाना नगर निगम के ख्चुनाव सरकार पारॢशता से करवाए ताकि लोकतंत्र की बहाली हो सके।

छोटेपुर ने कहा कि अपणा पंजाब पार्टी लुधियाना नगर निगम चुनाव सभी 95 वार्डों पर लडेगी तथा उममीदवारों की सूची जल्द जारी कर दी जाएगी। हमारी पार्टी के उममीदवार अपनी चल अचल संपत्ति को पब्लिक तौर पर सार्वजनिक करेंगे। इस मौके पर जिला प्रधान शहरी लुधियाना सुनील शर्मा ने कहा कि पार्टी लोगों की स्थानीय समस्याओं के हल के लिए वार्ड स्तर पर सेवा केंद्र खोलेगी। इस मौके पर स्टेट कमेटी उपप्रधान कर्नल जसजीत सिंह, कैशियर डा. हरजिंदर सिंह चीमा, जिला प्रधान सुनील शर्मा, हल्का पश्चिमी इंचार्ज बलकौर सिंह गिल, कुलविंदर सिंह वालिया आदि उपस्थित थे।

– सुनीलराय कामरेड

देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अख़बार।

Advertisement
Advertisement
Next Article