For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Rahul Gandhi: ट्रेनों में हो रही भारी भीड़ को लेकर राहुल गांधी से जताई चिंता, कहा- यात्रियों की सुनने वाला कोई नहीं

दीपालवी और छठ पूजा पर अपने घर जाने की कोशिश कर रहे लाखों यात्रियों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

06:54 AM Oct 29, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

दीपालवी और छठ पूजा पर अपने घर जाने की कोशिश कर रहे लाखों यात्रियों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

rahul gandhi  ट्रेनों में हो रही भारी भीड़ को लेकर राहुल गांधी से जताई चिंता  कहा  यात्रियों की सुनने वाला कोई नहीं

दीपालवी और छठ पूजा पर अपने घर जाने की कोशिश कर रहे लाखों यात्रियों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सभी रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ देखी जा रही है। जिसकों लेकर कई तरह की घटना भी सामने आ रही है। बीते, 27 अक्तूबर को मुंबई के बांद्रा टर्मिनस रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में 9 लोग घायल हो गए हैं। रविवार तड़के हुई इस भगदड़ में दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। जिसके बाद कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

  • HIGHLIGHTS

  • ट्रेनों की भीड़ को लेकर राहुल गांधी ने जताई चिंता

  • कहा- भारत को बेहतरीन रेल सुविधा चाहिए

  • रेलवे यात्रियों की जरूरतों को पूरा करने में असमर्थ है

राहुल गांधी ने सरकार का घेराव किया

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिवाली के समय “रेल यात्रा में बहुत सारे लोगों को पेश आ रही दिक्कतों” का हवाला देते हुए मंगलवार को दावा किया कि रेलवे व्यवस्था टूट रही है और यात्रियों की जरूरतों को पूरा करने में असमर्थ है। उन्होंने यह भी कहा कि इस समय कोई लोगों की सुनने वाला नहीं है।

राहुल गांधी ने एक्स पर शेयर किया वीडियो

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, इस दिवाली पर करोड़ों भारतीय अपने परिवार से मिलने रेल से यात्रा करेंगे। दैनिक यात्री हो या पर्यटक, शहरी हो या ग्रामीण, श्रमिक हो या उद्योगपति – रेलवे हर भारतीय की ज़िंदगी का एक बड़ा हिस्सा या आधार है। अगर हमारी ट्रेनें रुक जाएं, तो भारत थम जाएगा। भारत को ऐसी बेहतरीन रेल सुविधा चाहिए जो सभी लोगों के लिए हो। लेकिन आज बालासोर से बांद्रा तक, हमारी रेलवे व्यवस्था टूट रही है और यात्रियों की ज़रूरतों को पूरा करने में असमर्थ है। इस समय, जब लोगों की बात सुनी जानी चाहिए तब कोई सुनने वाला नहीं है। एक बेहतर भारत बनाने के लिए मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि आप अपनी आवाज उठाएं। यदि आपको रेल व्यवस्था में कोई कमी दिखती है, या आपके पास सुधार के लिए कोई सुझाव है, तो कृपया अपने अनुभव हमारे साथ साझा करें: https://bit.ly/awaazbharatki

आइए हम सब मिलकर अपने सपनों का भारत बनाएं। जय हिंद ।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×