टॉप न्यूज़भारतविश्व
राज्य | दिल्ली NCRहरियाणाउत्तर प्रदेशबिहारछत्तीसगढ़राजस्थानझारखंडपंजाबजम्मू कश्मीरउत्तराखंडमध्य प्रदेश
बिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

चिराग को राहुल गांधी ने दी सांत्वना, कहा- राम विलास पासवान ने गरीबों और कमजोरों के अधिकारों की रक्षा की

चिराग पासवान को शोक संदेश में राहुल गांधी ने यह भी कहा कि देश ने एक ऐसा नेता खो दिया है जिसने बिहार एवं देश में राजनीति और जनसेवा पर स्थायी छाप छोड़ी।

01:33 PM Oct 09, 2020 IST | Desk Team

चिराग पासवान को शोक संदेश में राहुल गांधी ने यह भी कहा कि देश ने एक ऐसा नेता खो दिया है जिसने बिहार एवं देश में राजनीति और जनसेवा पर स्थायी छाप छोड़ी।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर दुख जताते हुए शुक्रवार को कहा कि पासवान ने सबसे वंचित तबकों को आवाज दी और गरीबों एवं कमजोरों के अधिकारों की रक्षा की। पासवान के पुत्र चिराग पासवान को शोक संदेश में उन्होंने यह भी कहा कि देश ने एक ऐसा नेता खो दिया है जिसने बिहार एवं देश में राजनीति और जनसेवा पर स्थायी छाप छोड़ी।
गांधी ने कहा, ‘‘पांच दशकों से अधिक के अपने उत्कृष्ट सार्वजनिक जीवन में उन्होंने सबसे वंचित तबकों को आवाज दी और गरीबों एवं कमजोरों के अधिकारों की रक्षा की। सांसद और मंत्री के तौर पर उन्होंने इन तबकों के हितों एवं चिंताओं को पुरजोर आवाज प्रदान की।’’
राहुल गांधी कहा, ‘‘मैं इस मुश्किल घडी में आपके और परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं।’’ रामविलास पासवान का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे। लोजपा के संस्थापक और उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री पासवान कई सप्ताह से यहां के एक अस्पताल में भर्ती थे। हाल ही में उनके हृदय की सर्जरी हुई थी।

राहुल ने PM मोदी की ली ‘चुटकी’ तो भड़क उठे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और स्मृति ईरानी

Advertisement
Advertisement
Next Article