'राहुल गांधी का मोह बाहरी देशों से ज्यादा है', कैबिनेट मंत्री अनिल विज का बड़ा बयान
राहुल गांधी का मोह बाहरी देशों से ज्यादा: अनिल विज
हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी का मोह बाहरी देशों से अधिक है, और वह भारत में बोलने से कतराते हैं। विज ने कंस्ट्रक्शन लेबर बोर्ड की बैठक में एक लाख मजदूरों की वेरिफिकेशन के मामले में फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनाने की घोषणा की। बीजेपी के शासन में संविधान सुरक्षित है, जबकि कांग्रेस के समय में एमरजेंसी और अन्य अव्यवस्थाएं थीं।
हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आज कंस्ट्रक्शन लेबर बोर्ड की बैठक के बारे में जानकारी दी। अनिल विज ने कहा कंस्ट्रक्शन लेबर बोर्ड की बैठक में सिंगल व्यक्ति ने ही 1 लाख मजदूरों की वेरिफिकेशन की हुई है। विज ने कहा ऐसा मुमकिन नहीं है इसलिए फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनाई है। इस कमेटी एक व्यक्ति सरकार की तरफ से होगा, एक मजदूरों की तरफ से और एक व्यक्ति एम्प्लॉयर्स की तरफ से होगा। कमेटी इसकी रिपोर्ट 1 महीने में पेश करेगी। कुछ सदस्यों ने मामला उठाया इसका एजेंडा हमें समय पर नहीं मिलता इसलिए इस मीटिंग को पोस्टपोन कर दिया है।
बीजेपी के शासन में संविधान पूरी तरह सुरक्षित है- अनिल विज
अनिल विज ने कहा, संविधान के साथ जो छेड़छाड़ हुई है वह कांग्रेस के समय में हुई है। एमरजेंसी लगाई 1 लाख से ज्यादा लोगों को झूठे केस बनाकर जेल में डाल दिया नसबंदी की, मीडिया पर भी प्रतिबंध लगा दिया था। धारा 356 का इस्तेमाल कितनी बार किया, चुनी हुई सरकार को भंग करके राष्ट्रपति शासन लगाया। ऐसे कई प्रकार के इन्होंने काम किए है। बीजेपी के शासन में संविधान पूरी तरह सुरक्षित है।
‘राहुल गांधी का मोह बाहरी देशों से ज्यादा है’
आगे मंत्री अनिल विज ने कहा, राहुल गांधी का मोह बाहरी देशों से ज्यादा है, शायद वह अपने आपको भारत देश का नागरिक नहीं मानते हैं। राहुल गांधी भारत में क्यों नहीं बोलते हैं, यहां बोलो कोई रोक थोड़े लगा रखी है। बाहरी देशों में जाकर भारत का अपमान करना उनकी आदत है।
अनिल विज ने कहा, देश के प्रजातंत्र की रक्षा वही पार्टियां कर सकती है जहां पर लोकतंत्र है। कांग्रेस में सब उल्ट है प्रधान तो एक ही परिवार का होगा अब तक इनका संगठन नहीं है। यहां तक कि हरियाणा में नेता प्रतिपक्ष भी नहीं चुना गया है।
पंजाब में विकास की रफ्तार तेज करेगी BJP सरकार: CM नायब सिंह सैनी