Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

लोकसभा चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी का संदेश

01:24 PM Apr 18, 2024 IST | Jivesh Mishra

 Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होने जा रहा है। इस बीच राहुल गांधी ने अपने कार्यकर्ताओं के लिए एक वीडियो संदेश जारी किया है। अपने संदेश में राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप हमारी पार्टी की रीढ़ की हड्डी हैं।

Highlights:

ये आम चुनाव नहीं है, संविधान और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है- गांधी

राहुल गांधी ने अपने संदेश में कहा है कि ये आम चुनाव नहीं है। ये संविधान और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है, जिसमें आप जैसे 'बब्बर शेर' कार्यकर्ताओं के ऊपर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। ऐसा इसलिए क्योंकि कांग्रेस पार्टी की सोच और विचारधारा आपके अंदर है, आपकी रगों में है।

कांग्रेस का मेनिफेस्टो एक बेहतरीन मेनिफेस्टो- राहुल गांधी

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मेनिफेस्टो एक बेहतरीन मेनिफेस्टो है। इसमें हमारी कुछ महत्वपूर्ण गारंटियां हैं। कांग्रेस की गारंटियों के तहत गरीब परिवार की एक महिला को सालाना 1 लाख रुपए, अप्रेंटिसशिप का अधिकार, सभी ग्रैजुएट्स और डिप्लोमा होल्डर्स को 1 साल की अप्रेंटिसशिप और 1 लाख रुपए, किसानों को एमएसपी की कानूनी गारंटी, मनरेगा श्रमिकों का मेहनताना कम से कम 400 रुपए, कॉन्ट्रैक्ट मजदूरी को खत्म करेंगे, 30 लाख सरकारी नौकरियां देंगे और अग्निवीर को खत्म करेंगे व जीएसटी व्यवस्था को ठीक करेंगे।

जनता की बात सुनकर यह मेनिफेस्टो तैयार किया गया- राहुल गांधी

राहुल गांधी का कहना है कि जनता की बात सुनकर यह मेनिफेस्टो तैयार किया गया है। आप इसके बारे में देश की जनता को बताइए। उन्होंने लोगों को यह बताने की अपील कि हिंदुस्तान की विचारधारा को खत्म किया जा रहा है। संविधान को मिटाने की कोशिश की जा रही है।

 

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Advertisement
Advertisement
Next Article