Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

राहुल गांधी पहुंचे अलीगढ़, हाथरस भगदड़ में मृतकों के परिजनों से करेंगे मुलाकात

09:08 AM Jul 05, 2024 IST | Yogita Tyagi

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के हाथरस में भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजन से शुक्रवार सुबह यहां मुलाकात की। पार्टी नेताओं ने यह जानकारी दी। राहुल गांधी सुबह दिल्ली से सड़क मार्ग से हाथरस के लिए रवाना हुए। उनके साथ कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष अजय राय, पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रभारी अविनाश पांडे, पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद हैं।

सुबह हाथरस के लिए रवाना हुए राहुल



कांग्रेस नेता सुबह करीब 7.15 बजे अलीगढ़ के पिलखना गांव पहुंचे। इसके बाद राहुल गांधी हाथरस के विभव नगर इलाके में पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे। पुलिस के अनुसार दो जुलाई को भगदड़ की घटना में जान गंवाने वाले 121 लोगों में से 17 अलीगढ़ से थे और 19 लोग हाथरस से थे। राय ने को बताया, ‘‘राहुल सुबह करीब 5.10 बजे दिल्ली से हाथरस के लिए रवाना हुए थे।’’

ये रहेगा दिनभर का कार्यक्रम



उन्होंने राहुल गांधी के दिन भर के कार्यक्रम का ब्योरा साझा करते हुए कहा, ‘‘राहुल गांधी अलीगढ़ के पिलखना में हाथरस कांड के पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह हाथरस के नवीपुर खुर्द के पास ग्रीन पार्क और विभव नगर में पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे।’’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article