For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

मणिपुर पहुंचे राहुल गांधी का गर्मजोशी से हुआ स्वागत, जल्द शुरू होगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा

02:59 PM Jan 14, 2024 IST | Rakesh Kumar
मणिपुर पहुंचे राहुल गांधी का गर्मजोशी से हुआ स्वागत  जल्द शुरू होगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में आज (14 जनवरी) से 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' की शुरुआत होने वाली है। पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर के थौबल जिला से इस यात्रा की शुरुआत होगी। थौबल जिले के खोंगजोम इलाके के एक मैदान में इस यात्रा को हरी झंडी दिखाई जाएगी। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी 6000 किलोमीटर से ज्यादा का सफर करेंगे।

HIGHLIGHTS 

  • कांग्रेस नेता इस कार्यक्रम में शामिल   
  • राहुल गांधी मणिपुर के इंफाल पहुंच चुके हैं 
  • मणिपुर पहुंचे राहुल गांधी का गर्मजोशी से हुआ स्वागत 

कांग्रेस नेता इस कार्यक्रम में शामिल

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। राहुल गांधी 60 से 70 यात्रियों के साथ पैदल और बस से सफर करेंगे। हालांकि, पहले यह राजधानी इंफाल से शुरू होने वाली थी, लेकिन बाद में इसमें बदलाव किया गया।

राहुल गांधी मणिपुर के इंफाल पहुंच चुके हैं

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मणिपुर के इंफाल पहुंच चुके हैं। कुछ ही देर में उनके कार्यक्रम की शुरुआत करने वाले हैं। वहीं मणिपुर पहुंचे राजस्थान के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, ''यह एक ऐतिहासिक यात्रा है और मणिपुर से एक संदेश जाएगा कि जिस मणिपुर में हिंसा हो रही है, वहां राहुल गांधी शांति, प्रेम और भाईचारा का संदेश लेकर आए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Author Image

Rakesh Kumar

View all posts

Advertisement
×