Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पंजाब में शांति बनाए रखना ‘AAP’ सरकार के बस की बात नहीं : राहुल गांधी

राहुल ने पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर राज्य की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में शांति बनाए रखना उसके बस की बात नहीं।

03:38 PM Jun 07, 2022 IST | Desk Team

राहुल ने पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर राज्य की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में शांति बनाए रखना उसके बस की बात नहीं।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने सिंगर के माता-पिता से भी अकेले में बातचीत की। इस दौरान राहुल ने पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर राज्य की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में शांति बनाए रखना उसके बस की बात नहीं।
Advertisement
कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि मंगलवार सुबह चंडीगढ़ हवाईअड्डे पर उतरने के बाद राहुल सीधे पंजाब के मानसा जिले स्थित मूसेवाला के पैतृक गांव मूसा पहुंचे और उनके परिवार के साथ लगभग 50 मिनट बिताए। उन्होंने सिद्धू मूसेवाला को पुष्पांजलि भी अर्पित की। पंजाब कांग्रेस के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा और पूर्व उप मुख्यमंत्री ओपी सोनी सहित कई अन्य कांग्रेस नेता भी राहुल के साथ मूसेवाला के गांव पहुंचे। 
राहुल ने मूसेवाला के परिजनों से मुलाकात की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला जी के माता-पिता जिस दुख से गुजर रहे हैं, उसे बयां करना मुश्किल है। उन्हें इंसाफ दिलाना हमारा फर्ज है और हम उन्हें इंसाफ दिलाकर रहेंगे।’’ 


उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह से भंग हो चुकी है। पंजाब में अमन और शांति बनाए रखना ‘आप’ सरकार के बस की बात नहीं है।’’ सूत्रों के मुताबिक, राहुल के दौरे के मद्देनजर मूसेवाला के घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई थी।

विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस में शामिल हुए थे सिंगर 
सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को मानसा में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जब यह वारदात हुई थी, तब राहुल विदेश में थे और वह पिछले सप्ताह स्वदेश लौटे हैं। मूसेवाला पिछले साल दिसंबर में कांग्रेस में शामिल हुए थे। उन्होंने 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में मानसा सीट से कांग्रेस के टिकट पर किस्मत आजमाई थी, लेकिन वह चुनाव जीतने में असफल रहे थे। विभिन्न पार्टियों के नेता और प्रमुख हस्तियां मूसेवाला के परिजनों से मिलने और उनके प्रति संवेदना जताने के लिए मूसा गांव का दौरा कर रही हैं। 
Advertisement
Next Article