Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

गुजरात में हार पर बोले राहुल गांधी, अगर AAP नहीं होती तो कांग्रेस BJP को हरा देती'

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुजरात में कांग्रेस की हार को पर चर्चा करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी एक बहुत बड़ा कारण है।

10:29 AM Dec 17, 2022 IST | Desk Team

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुजरात में कांग्रेस की हार को पर चर्चा करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी एक बहुत बड़ा कारण है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुजरात में कांग्रेस की हार को पर चर्चा करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी एक बहुत बड़ा कारण है। इसके साथ ही उन्होंने दावा भी किया है कि अगर गुजरात में आप नहीं होती तो कांग्रेस बीजेपी को हरा देती। बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने शुक्रवार को 100 दिन पूरे किए, जिसके बाद राजस्थान की राजधानी जयपुर में उन्होंने अशोक गहलोत के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की। 
Advertisement
आपको बता दें कि राहुल गांधी ने अपनी पार्टी के दावे को दोहराते हुए कहा, “गुजरात में आप प्रॉक्सी थी।” आप ने इन आरोपों को खारिज करते हुए जोर देकर कहा कि यह कांग्रेस है, जिसने गुजरात में आप के प्रवेश को रोकने के लिए बीजेपी का पक्ष लिया। राहुल गांधी ने बीजेपी पर फिर से “भारत को विभाजित करने” और घृणा फैलाने का आरोप लगाते हुए हमला किया। 
राहुल गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना 
राहुल गांधी ने दावा किया कि बीजेपी देश में नफरत फैला रही है, लेकिन भाईचारा और प्यार कायम रहेगा। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा ने उन्हें देश में भाईचारे की याद दिलाई, जिसे हाल के दिनों में खोया हुआ माना था। राहुल गांधी ने कहा कि जिस दिन कांग्रेस गहराई से समझ जाएगी कि वह कौन है और किसके लिए खड़ी है, वह हर चुनाव जीत जाएगी। क्षेत्रीय दलों के बारे में उन्होंने कहा कि बीजेपी को हराने के लिए उनके पास दृष्टिकोण नहीं है। 
Advertisement
Next Article