W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी लें राहुल गांधी, पार्टी कार्यकर्ताओं की सर्वसम्मति की है ये आवाज: डी के शिवकुमार

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक से पहले राहुल गांधी के पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने की मांग जोर पकड़ती प्रतीत हो रही है क्योंकि कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के प्रमुख डी के शिवकुमार ने मंगलवार को कहा कि यह देश भर के पार्टी कार्यकर्ताओं की सर्वसम्मति की आवाज है।

05:29 PM Oct 12, 2021 IST | Ujjwal Jain

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक से पहले राहुल गांधी के पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने की मांग जोर पकड़ती प्रतीत हो रही है क्योंकि कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के प्रमुख डी के शिवकुमार ने मंगलवार को कहा कि यह देश भर के पार्टी कार्यकर्ताओं की सर्वसम्मति की आवाज है।

कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी लें राहुल गांधी  पार्टी कार्यकर्ताओं की सर्वसम्मति की  है ये आवाज  डी के शिवकुमार
Advertisement
कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक से पहले राहुल गांधी के पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने की मांग जोर पकड़ती प्रतीत हो रही है क्योंकि कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के प्रमुख डी के शिवकुमार ने मंगलवार को कहा कि यह देश भर के पार्टी कार्यकर्ताओं की सर्वसम्मति की आवाज है।
Advertisement
शिवकुमार ने कहा, ‘‘पूरा देश, कांग्रेस कार्यकर्ता चाहते हैं कि राहुल गांधी जिम्मेदारी लें। हम उनके द्वारा इस्तीफे दिये जाने के बाद से ही उन पर दबाव बना रहे हैं। देश भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सर्वसम्मति की आवाज है राहुल गांधी कि वह पार्टी का नेतृत्व संभालें।
Advertisement
कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने भी जताई इच्छा 
Advertisement
उन्होंने यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ‘‘राहुल गांधी अभी भी 90 प्रतिशत जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं, हम चाहते हैं कि वह जिम्मेदारी लें।’’ उन्होंने कहा, ‘‘16 अक्टूबर को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक है… देखते हैं।’’ पार्टी के एक अन्य वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी सोमवार को राहुल गांधी के पार्टी अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने की इच्छा व्यक्त की थी।
सिद्धारमैया को पार्टी के नेतृत्व द्वारा राष्ट्रीय भूमिका की पेशकश की खबरों पर शिवकुमार ने कहा कि यह नेतृत्व को तय करना है और राज्य इकाई के साथ ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है। उन्होंने कहा, ‘‘यह पार्टी और विधायक दल के नेता (सिद्धारमैया) को तय करना है, मैं इसमें हस्तक्षेप नहीं करना चाहता, ये अभी केवल अटकलें हैं, इस पर हमारे साथ चर्चा नहीं हुई है।’’
कई लोग कांग्रेस में शामिल होने के हैं इच्छुक – सिद्धारमैया
ऐसी अटकलें थीं कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हाल ही में सिद्धारमैया के लिए पार्टी में राष्ट्रीय भूमिका की पेशकश की थी, जिसके बारे में कहा जाता है कि उन्होंने इससे इनकार कर दिया था। इस तरह की खबरों को खारिज करते हुए सिद्धारमैया ने हालांकि स्पष्ट किया था कि उन्हें ऐसी किसी भूमिका की पेशकश नहीं की गई थी।
उन्होंने यह भी दावा किया कि कई लोग कांग्रेस में शामिल होने के इच्छुक हैं और अन्य नेताओं और स्थानीय नेताओं के साथ बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह कर्नाटक में कोयले और बिजली की कमी के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रहे है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘हमारे (कांग्रेस) शासन के दौरान, हमारे पास अतिरिक्त बिजली थी और हम इसे दूसरों को बेच रहे थे ….।’’
Author Image

Ujjwal Jain

View all posts

Advertisement
Advertisement
×