W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

National Youth Day पर बोले राहुल गाँधी, पीड़ित और निर्धन की सेवा को बताया सबसे बड़ी तपस्या

01:27 PM Jan 12, 2024 IST | Yogita Tyagi
national youth day पर बोले राहुल गाँधी  पीड़ित और निर्धन की सेवा को बताया सबसे बड़ी तपस्या
Advertisement

National Youth Day: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को दावा किया कि मौजूदा समय में वास्तविक मुद्दों से नज़रें फेर कर भावनात्मक मुद्दों का राजनीतिक दुरुपयोग किया जा रहा है, जो देश की जनता के साथ छल है। राहुल गांधी ने राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सोशल मीडिया मंच पर पोस्ट किया, देश के युवाओं, आज राष्ट्रीय युवा दिवस पर हमें स्वामी विवेकानंद के विचारों को फिर से याद करने की ज़रूरत है। उन्होंने युवाओं की ऊर्जा को ही एक समृद्ध देश का आधार कहा और पीड़ित एवं निर्धन की सेवा को ही सबसे बड़ी तपस्या बताया था।

  • राहुल गांधी ने आज विवेकानंद जी के विचारों को फिर से याद करने की ज़रूरत बताया
  • उन्होंने युवाओं की ऊर्जा को ही एक समृद्ध देश का आधार कहा
  • उन्होंने पीड़ित एवं निर्धन की सेवा को ही सबसे बड़ी तपस्या बताया
  • उन्होंने कहा, युवाओं को विचार करना होगा कि क्या होगी हमारे सपनों के भारत की पहचान?

युवाओं को करना होगा विचार

उन्होंने कहा, युवाओं को विचार करना ही होगा कि आखिर क्या होगी हमारे सपनों के भारत की पहचान? जीवन की गुणवत्ता या सिर्फ भावुकता? उत्तेजक नारे लगाता युवा या रोज़गार प्राप्त युवा? मोहब्बत या नफ़रत?

भावनात्मक मुद्दों का दुरुपयोग हो रहा- राहुल गाँधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने दावा किया कि आज वास्तविक मुद्दों से नज़रें फेर कर भावनात्मक मुद्दों का राजनीतिक दुरुपयोग किया जा रहा है, जो देश की जनता के साथ छल है। राहुल गांधी ने कहा, बढ़ती बेरोज़गारी और महंगाई के बीच युवा और गरीब पढ़ाई, कमाई और दवाई के बोझ तले दबा चला जा रहा है और सरकार इसे अमृतकाल बता कर उत्सव मना रही है। सत्ता के अहंकार में चूर शहंशाह ज़मीनी हकीकत से बहुत दूर हो गया है।

उन्होंने कहा, इसीलिए अन्याय की इस आंधी में न्याय की लौ जलाए रखने के लिए मेरे साथ करोड़ों युवा न्याय योद्धा स्वामी विवेकानंद जी की शिक्षा से प्रेरणा लेकर न्याय का हक़ मिलने तक, इस संघर्ष में शामिल हो रहे हैं। सत्य जीतेगा, न्याय होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×