Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

तेलंगाना में चुनावी बिगुल फूकेंगे राहुल गांधी, जनसभा को करेंगे संबोधित

09:46 AM Oct 20, 2023 IST | Jyoti kumari

तेलंगाना में प्रचार अभियान में जुटे कांग्रेस नेता राहुल गांधी राज्य की अपनी तीन दिवसीय यात्रा समाप्त करके दिल्ली रवाना होने से पहले शुक्रवार को आर्मूर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि वायनाड के सांसद का हालांकि आज निज़ामाबाद में एक और रैली को संबोधित करने का कार्यक्रम था, लेकिन इसे रद्द कर दिया गया क्योंकि उन्हें एक महत्वपूर्ण बैठक के लिए दिल्ली रवाना होना था।

 

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन के पूर्ववर्ती शासन के दौरान तैयार किए गए जाति जनगणना के आंकड़े सार्वजनिक नहीं किए जाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर सवाल उठाते हुए राहुल गांधी ने चुनावी राज्य तेलंगाना में विभिन्न स्थानों पर की गई रैलियों में कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद देश में यह प्रक्रिया शुरू की जाएगी। गांधी ने राज्य का तीन दिवसीय दौरा 18 अक्टूबर को शुरू किया था।

Advertisement
Advertisement
Next Article