W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

पंजाब के बाद हरियाणा में ट्रैक्टर रैलियां करेंगे राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी छह और सात अक्टूबर को हरियाणा की यात्रा कर हाल ही में लागू कृषि कानूनों के खिलाफ ट्रैक्टर रैलियां करेंगे।

11:01 PM Oct 04, 2020 IST | Shera Rajput

कांग्रेस नेता राहुल गांधी छह और सात अक्टूबर को हरियाणा की यात्रा कर हाल ही में लागू कृषि कानूनों के खिलाफ ट्रैक्टर रैलियां करेंगे।

पंजाब के बाद हरियाणा में ट्रैक्टर रैलियां करेंगे राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी छह और सात अक्टूबर को हरियाणा की यात्रा कर हाल ही में लागू कृषि कानूनों के खिलाफ ट्रैक्टर रैलियां करेंगे। 
पार्टी नेताओं ने कहा कि गांधी राज्य के कुरुक्षेत्र और करनाल जिलों में रैलियां करेंगे। 
उन्होंने कहा कि केन्द्र के कृषि कानूनों के खिलाफ ट्रैक्टर रैलियों की अगुवाई करने के लिये तीन दिन के पंजाब दौरे पर आए गांधी छह अक्टूबर को ट्रैक्टर रैली का नेतृत्व करेंगे, जो हरियाणा में प्रवेश करेगी। 
गांधी के दौरे की तैयारियों का जायजा लेने के लिये दिल्ली में कांग्रेस की हरियाणा इकाई की बैठक हुई, जिसमें पार्टी विधायकों और वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की। 
हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल, प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा, नेता प्रतिपक्ष भूपिंदर सिंह हुड्डा और वरिष्ठ नेता किरण चौधरी तथा अजय सिंह यादव बैठक में शरीक हुए। 
शैलजा ने कहा, ”उनकी (राहुल गांधी) यात्रा किसानों की लड़ाई में मील का पत्थर साबित होगी। राहुल गांधी छह और सात अक्टूबर को हरियाणा के दो दिवसीय दौरे पर होंगे । पहले दिन उनकी रैली पंजाब सीमा से हरियाणा के पिहोवा में प्रवेश करेगी। पिहोवा में वह जनसभा को संबोधित करेंगे।” 
उन्होंने कहा, ”इसके बाद राहुल गांधी कुरुक्षेत्र जाएंगे और एक रात वहां ठहरेंगे। अगली सुबह पीपली मंडी से उनकी यात्रा शुरू होगी, जहां से वह नीलोखेड़ी जाएंगे। इसके बाद वह करनाल जाएंगे, जहां से ट्रैक्टर रैली शुरू होगी।” 
Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×