Top NewsIndiaWorld
Other States | Uttar PradeshRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

राहुल गांधी का पटना दौरा आज, आम नागरिकों से करेंगे संवाद

बिहार में आगामी चुनाव को लेकर सभी पार्टियां जोरों-शोरों से तैयारियां कर रही है।

12:49 PM Jan 18, 2025 IST | Rahul Kumar Rawat

बिहार में आगामी चुनाव को लेकर सभी पार्टियां जोरों-शोरों से तैयारियां कर रही है।

बिहार में आगामी चुनाव को लेकर सभी पार्टियां जोरों-शोरों से तैयारियां कर रही है। इसी बीच 18 जनवरी यानी आज कांग्रेस के वरिष्ट नेता और सांसद राहुल गांधी एक दिवसीय बिहार दौरे पर रहेंगे। वहीं, दूसरी ओर पटना में आरजेडी की अहम राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई है। राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी के आगमन पर तैयारी पूरी कर ली गयी है। बिहार में राहुल गांधी का इस तरह का पहला कार्यक्रम होने जा रहा है।

Advertisement

राहुल गांधी दो कार्यक्रम में शामिल होंगे

कांग्रेस विधायक डॉ शकील अहमद ने जानकारी देते हुए कहा, कटिहार से सैकड़ों लोगों के आने की उम्मीद है। साथ ही राज्य के कोने-कोने से कार्यकर्ता, छात्र, किसना, मजदूर उपस्थित होकर राहुल गाधी से सीधा संवाद करेंगे। उन्होंने कहा की बिहार की धरती पर राहुल गांधी के स्वागत के लिए पूरी तैयारियां कर ली है। यहां दो कार्यकाल है। पहला बापू सभागार में 12 बजे होना है, यहां विभिन्न सामाजिक संगठन के साथ सीधा संवाद है। समाजिक न्याय के साथ उनकी जो श्रद्धा है। जो कई सालों से स्थापित कर रखा है। पूरे देश में और हर वर्ग के लिए स्थापित कर रखा है। समाज में छोटे छोटे काम करने वाले से लेकर मध्यम वर्ग, मजदूर, छात्र, महिला, किसान वर्ग के साथ सीधा संवाद होगा। इस दौरान पांच हजार लोगों से संवाद करेंगे।

इसके बाद दिन में 2 बजे राहुल गांधी कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम पहुंचेंगे, जहां पर वह कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। कांग्रेस दफ्तर में राहुल गांधी का संबोधन भी होगा। माना जा रहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी कांग्रेस में नई जान फूंकने के इरादे से पटना पहुंचने वाले हैं। और कार्यकर्ताओं को चुनाव को लेकर महत्तवपूर्ण दिशा निर्देश भी देंगे।

भारी संख्या में लोगों से पहुंचने की अपील

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश सिंह ने कहा कि राहुल गांधी की यह यात्रा बेहद महत्वपूर्ण है। पार्टी के एक-एक नेता कार्यकर्ता का दायित्व बनता है कि वे इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हो। उनकी यात्रा के कार्यक्रम को अपने जिला में प्रचारित करें और अधिक से अधिक लोगों को इसमें शामिल होने के लिए पटना आएं। बता दें राहुल गांधी 18 जनवरी को संविधान सुरक्षा कार्यक्रम में शामिल होने पटना आ रहे हैं। बैठक में डॉ शकील अहमद खान, डॉ मदन मोहन झा, रामजतन सिन्हा, विधायक अफाक आलम, कृपानाथ पाठक, प्रेमचंद मिश्रा, डॉ अशोक कुमार, राजेश राठौड़, आनंद माधव सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल थे।

Advertisement
Next Article