Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

सिद्धू मूसेवाला के गांव जाएंगे राहुल गांधी, मंगलवार को सिंगर के परिवार से करेंगे मुलाकात

कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के गांव मूसा जाएंगे। वहां वह दिवंगत सिंगर और कांग्रेस नेता के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना देंगे।

02:16 PM Jun 06, 2022 IST | Desk Team

कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के गांव मूसा जाएंगे। वहां वह दिवंगत सिंगर और कांग्रेस नेता के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना देंगे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के गांव मूसा जाएंगे। वहां वह दिवंगत सिंगर और कांग्रेस नेता के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना देंगे। सिद्धू मूसेवाला ने पंजाब विधानसभा चुनावों से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की थी।
Advertisement
मूसा पहुंचे सचिन पायलट
सिंगर के घर पर कांग्रेस नेताओं का रोजाना आना-जाना लगा हुआ है। आज ही कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने मूसेवाला के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि जो घटना घटी वो बहुत चौकाने वाली और निंदनीय है। इस घटना को अंजाम देने वाले लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। मैं उम्मीद करता हूं कि केंद्र और राज्य सरकार पुख्ता कार्रवाई करेगी।
उन्होंने कहा कि पंजाब में नरसंहार का जो भयानक क्रम चल रहा है, इसको रोकना पड़ेगा। पंजाब और पंजाबियों पर इस देश को हमेशा फक्र रहा है। पंजाब के लोगों ने बहुत लंबे समय तक आतंक के साए में जीवन काटा है। हम नहीं चाहते कि किसी भी कीमत पर वो परिस्थिति यहां दोबारा पैदा हो।
AAP के विजय सिंगला से चुनाव हार गए थे सिद्धू मूसेवाला 
बता दें कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला पंजाब विधानसभा चुनावों की घोषणा से ठीक पहले ही कांग्रेस में शामिल हुए थे। उन्होंने मानसा विधानसभा सीट से पिछला चुनाव भी लड़ा था, लेकिन आम आदमी पार्टी के डॉक्टर विजय सिंगला से चुनाव हार गए थे। सिंगला भगवंत सिंह मान सरकार में मंत्री भी बने, लेकिन हाल ही में भ्रष्टचार के आरोपों में बर्खास्त कर दिए गए हैं। 
Advertisement
Next Article