टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

राहुल गांधी ने बाइडन और हैरिस को शुभकामनाएं दी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जो बाइडन के अमेरिकी राष्ट्रपति और कमला हैरिस के उप राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद उन्हें शुभकामनाएं दी और कहा कि अमेरिका में लोकतंत्र का नया अध्याय शुरू हो रहा है।

01:15 AM Jan 21, 2021 IST | Shera Rajput

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘अमेरिका को उसके लोकतंत्र के नए अध्याय की बधाई। राष्ट्रपति बाइडन और उप राष्ट्रपति कमला हैरिस को शुभकामनाएं।’’ 
उधर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कहा ‘‘मैं आशा करता हूं कि हमारे सभी नेता 78 साल के जो बाइडन को देख रहे होंगे जो अमेरिकी राष्ट्रपति पद की शपथ ले रहे हैं जिन्होंने बंटे हुए देश को एकजुट करने और उसकी आत्मा को बहाल करने का संकल्प लिया है।’’ 
उन्होंने यह भी ट्वीट किया, ‘‘मैं आशा करता हूं कि हमारे नेता कमला हैरिस को अमेरिका की उप राष्ट्रपति पद की शपथ लेते हुए देख रहे होंगे और विविधिता और बहुलता की सीख ले रहे होंगे। यह भी उम्मीद करता हूं कि भारत अपनी विविधता और बहुलता का हमेशा जश्न मनाएगा।’’ 
Advertisement
Advertisement
Next Article