Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Rahul Gandhi's birthday: 55 की उम्र में कांग्रेस नेता की फिटनेस का क्या है राज? जानें यहां

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की फिटनेस का रहस्य

11:55 AM Jun 19, 2025 IST | Shivangi Shandilya

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की फिटनेस का रहस्य

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 55वें जन्मदिन पर फिटनेस का राज साझा किया। उन्होंने बताया कि हेल्दी डाइट और नियमित एक्सरसाइज से वे खुद को फिट रखते हैं। मसालेदार और मीठे खाने से परहेज करते हैं। पीएम मोदी ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

गुरुवार, 19 जून को कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में उन्हें खूब सारा प्यार और बधाई संदेश मिल रहे हैं। पीएम मोदी भी एक्स पर पोस्ट कर उन्हें बधाई दिए हैं। पोस्ट में उन्होंने लिखा, है “लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें”. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल कि 55 साल की उम्र में राहुल गांधी इतने फिट कैसे हैं। क्या है उनकी फिटनेस का राज तो चलिए जानते हैं इस खबर में.

चर्चित नेताओं में राहुल का भी नाम

बता दें कि देश के सबसे चर्चित नेताओं में राहुल गांधी का नाम भी शामिल है। अधिकांश युवा उनके अलग अंदाज और फिटनेस के लिए पसंद करते हैं। राहुल हमेशा अपने राजनीतिक बयानबाजी के साथ-साथ अपनी फिटनेस को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। राहुल गांधी की फिटनेस इतनी अच्छी है कि वो आज के युवाओं को फिटनेस में मात भी दे सकते हैं।

इंटरव्यू में बताया फिटनेस का राज

आज 19 जून 2025 को उनका जन्मदिन है। आज वो 55 साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर हम आज उनके फिटनेस की राज और डाइट के बारे में बात करने वाले हैं। मालूम हो कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक इंटरव्यू में राहुल गांधी ने खुद बताया था कि वह क्या खाना पसंद करते हैं। ऐसे में वो खुद को फिट रखने के लिए कई चीजों से दूर रहते हैं।

खान-पान को लेकर सख्त

राहुल गांधी के मुताबिक, वह अपनी खान-पान को लेकर काफी सख्त हैं। वो हमेशा हेल्दी डाइट लेना ही प्रेफर करते हैं। उन्हें अधिक मसालेदार खाना नहीं पसंद हैं। 55 की उम्र में भी वो फिटनेस का ख्याल रहते हुए चीनी से दूरी बनाते हैं। वह हमेशा मीठी चीजें खाने पर परहेज करते हैं. राहुल ने आगे बताया था कि जब भी उनकी नजर आइसक्रीम पर पड़ती है तो वो खुद को इसे खाने से रोक नहीं पाते हैं।

खाने में पसंद है कई चीजें

कांग्रेस नेता को मटर और कटहल अधिक पसंद हैं। वो नॉनवेज खाने के भी शौकीन हैं। जो उन्हें उनके हेल्थ और फिटनेस में मदद करता है.उन्होंने चिकन, सीफूड, मटन खाना अधिक पसंद हैं। ख़ास बातें यह है कि मीठे के साथ-साथ वो कार्बोहाइड्रेट खाने से बचते हैं। वह रोटी खाना अधिक पसंद करते हैं। चाय-कॉफ़ी के भी शौकीन है। अक्सर वो शाम के समय चाय पीना पसंद करते हैं। फिटनेस को बरकरार रखने के लिए राहुल रोजाना एक्सरसाइज भी करते हैं।

PM Modi ने इस अंदाज में दी राहुल गांधी को जन्मदिन पर बधाई

Advertisement
Advertisement
Next Article