Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

भारत जोड़ यात्रा के मध्य प्रदेश पहुंचने पर राहुल-प्रियंका ने जाहिर की खुशी, कहा- हम न्याय का हिंदुस्तान बनाएंगे

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारत जोड़ यात्रा के 77वें दिन बुधवार को मध्य प्रदेश में प्रवेश करने पर खुशी जताई।

02:54 PM Nov 23, 2022 IST | Desk Team

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारत जोड़ यात्रा के 77वें दिन बुधवार को मध्य प्रदेश में प्रवेश करने पर खुशी जताई।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारत जोड़ यात्रा के 77वें दिन बुधवार को मध्य प्रदेश में प्रवेश करने पर खुशी जताई। भारत जोड़ यात्रा के मध्य प्रदेश पहुंचने पर महाराष्ट्र के यात्रियों ने यात्री दल के साथ चल रहे तिरंगे को समारोहपूर्वक मध्य प्रदेश के यात्रियों को सौंपा और इसके बाद ही यात्रा मध्य प्रदेश में शुरू हो गयी। प्रदेश में यात्रा सात जिलों से होकर गुजरेगी जिसमें पदयात्रियों को 11 दिन लगेंगे।
Advertisement
प्रेम एवं प्रगति का कारवाँ मत्रबूती से आगे बढ़ रहा है
श्री गांधी ने इस मौके पर कहा, ‘‘देश से डर, नफ़रत, बेरोत्रगारी और महंगाई को खत्म कर, हम न्याय का हिंदुस्तान बनाएंगे। आज, भारत जोड़ यात्रा महाराष्ट्र से होती हुई मध्यप्रदेश पहुंच गई है और इस तिरंगे को श्रीनगर में लहराने से हमें कोई ताकत नहीं रोक पाएगा।’’ श्रीमती वाड्रा ने कहा, ‘‘आज से भारत जोड़ यात्रा मध्य प्रदेश में प्रवेश कर रही है। देशवासियों के समर्थन से श्री गांधी जी के नेतृत्व में प्रेम एवं प्रगति का कारवाँ मत्रबूती से आगे बढ़ रहा है।
इस हिंदुस्तान में किसी से डरने की जरूरत नहीं 
राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत करते हुए कहा कि इस यात्रा के पीछे दो-तीन लक्ष्य हैं. ये यात्रा उस नफरत, हिंसा और डर के खिलाफ है, जिसे भारत में फैलाया जा रहा है। बीजेपी का तरीका यही है। सबसे पहले डर फैलाना।युवाओं किसानों और आम लोगों में डर फैलाना, जब डर फैल जाता है तो उसे हिंसा में बदल देते हैं। हिंसा डर का ही रूप है। हमारी इस यात्रा का लक्ष्य इस डर को मिटाना है। इस हिंदुस्तान में किसी से डरने की जरूरत नहीं है। 
Advertisement
Next Article