W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

राहुल साबित करें कि CAA मुसलमानों के खिलाफ है : शाह

केंद्रीय गृह मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को चुनौती दी कि वह यह साबित करके दिखाएं कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) भारतीय मुसलमानों से नागरिकता छीन लेगा।

08:45 PM Jan 18, 2020 IST | Shera Rajput

केंद्रीय गृह मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को चुनौती दी कि वह यह साबित करके दिखाएं कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) भारतीय मुसलमानों से नागरिकता छीन लेगा।

Advertisement
राहुल साबित करें कि caa मुसलमानों के खिलाफ है   शाह
Advertisement
केंद्रीय गृह मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को चुनौती दी कि वह यह साबित करके दिखाएं कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) भारतीय मुसलमानों से नागरिकता छीन लेगा।
Advertisement
श्री शाह ने श्री गांधी को सीएए का अच्छी तरह से अध्ययन करने की सलाह भी दी और कहा कि नये कानून में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है जिसके तहत अल्पसंख्यकों की नागरिकता छीन ली जाएगी। उन्होंने कांग्रेस और श्री गांधी पर भ्रम फैलाने की कोशिश करने का आरोप लगाया।
गृह मंत्री ने कहा, ‘‘मैं राहुल गांधी को चुनौती देता हूं…सीएए को पूरी तरह से पढ़ और अगर आपको इसमें कोई ऐसी चीज मिलती है जो भारतीय मुसलमानों की नागरिकता छीन लेगा तो हमारे प्रहलाद जोशी (संसदीय कार्य मंत्री) आपके साथ बहस करने के लिए तैयार हैं।’’
श्री शाह ने भाजपा के राष्ट्रव्यापी ‘जन जागरण अभियान’ के तहत यहां सीएए को लेकर आयोजित सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर धर्म के आधार पर देश को बांटने का आरोप लगाया।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कांग्रेस, वाम दल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, जनता दल (सेक्यूलर), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) पर सीएए को लेकर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया।
उन्होंने दावा किया, ‘‘दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद, मोदी ने देश में कठिन से कठिन समस्याओं का समाधान किया है।’’ इस दौरान कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी और पार्टी के कई अन्य नेता भी मौजूद थे।
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×