
कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा पंजाब के जालंधर से रविवार को शुरु हुई है। दरअसल कांग्रेस सांसद संतोख चौधरी के निधन होने से यात्रा को शनिवार टाल दिया गया था। कांग्रेस ने ट्विटर पर रविवार का कार्यक्रम साझा करते हुए लोगों को ‘जन आंदोलन’ में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।
जालंधर के किस मंदिर में पहुंचे राहुल?
इससे पहले राहुल गांधी ने जालंधर स्थित शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर पहुंचे और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर देश से नफ़रत को मिटाने की प्रार्थना की। कांग्रेस ने ट्विटर पर फोटो शेयर कर कहा, आज राहुल गांधी ने जालंधर स्थित शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर में मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर देश से नफरत को मिटाने की प्रार्थना की। मां शक्ति के आशीर्वाद से हम अपने लक्ष्य की ओर लगातार बढ़ रहे हैं। कदम बढ़ रहे हैं, देश जुड़ रहा है। पदयात्रा का विराम शाम को छह बज हेमकुड पब्लिक स्कूल के पास होगा और रात्री विश्राम अवतार रिजेंसी बीस गांव आदमपुर में होगा।

किन-किन राज्यों को यात्रा ने किया कवर?
भारत जोड़ो यात्रा पिछले साल सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी जो जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में समाप्त होगी। यात्रा दौरान तमिलनाडु के अलावा, यात्रा ने कर्नाटक, तेलंगाना, आंध, प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों को कवर किया गया है।