W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

मोदी-मोदी के नारों के बीच राहुल ने की फ्लाइंग kiss की बौछार, खूब वायरल हो रहा है वीडियो

देशभर में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा चल रही है। इस यात्रा के अब तक कई वीडियो सामने आ चुके है। अब एक नया वीडियो सामने आया है।

03:36 PM Dec 05, 2022 IST | Desk Team

देशभर में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा चल रही है। इस यात्रा के अब तक कई वीडियो सामने आ चुके है। अब एक नया वीडियो सामने आया है।

मोदी मोदी के नारों के बीच राहुल ने की फ्लाइंग kiss की बौछार  खूब वायरल हो रहा है वीडियो
देशभर में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा चल रही है। इस यात्रा के अब तक कई वीडियो सामने आ चुके है। अब एक नया वीडियो सामने आया है। जिसमें राहुल गांधी के सामने कुछ लोग मोदी-मोदी के नारे लगा रहे हैं। इन लोगों को दिया हुआ राहुल गांधी का रिएक्शन अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कई लोग वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।
दरअसल, राहुल गांधी से जुड़ा यह वीडियो पिछले दिनों तब का है, जब यात्रा मध्य प्रदेश के आगर मालवा से गुजर रही थी। इस दौरान यात्रा को देखने के लिए खड़े कुछ लोग मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे। इसके बाद राहुल गांधी ने उन लोगों की तरह देखते हुए पहले हाथ हिलाया और इशारों में और तेज बोलने के लिए कहने लगे। इसके बाद राहुल गांधी ने इन लोगों को फ्लाइंग किस भी दीं। 
अब राजस्थान से गुजर रही यात्रा
यात्रा के राजस्थान चरण की शुरुआत पर कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट किया, “कदमों की धीमी न चाल हो, राजस्थान में कुछ ऐसा कमाल हो।” उसने ट्वीट में लिखा, “भारत जोड़ो यात्रा शौर्य की माटी को प्रणाम कर चुकी है और इतिहास की भूमि राजस्थान एक बार फिर इतिहास रचेगी।” ‘भारत जोड़ो यात्रा’ आठ सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। पहली बार यह यात्रा किसी कांग्रेस शासित राज्य में पहुंची है।
पूरी दुनिया का ध्यान आकर्षित कर रही है
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पूरी दुनिया का ध्यान आकर्षित कर रही है और इससे जुड़े नौजवान पार्टी नेता राहुल गांधी के लिए आगे चलकर पूंजी साबित होंगे। गहलोत ने इस यात्रा के राजस्थान चरण के पहले दिन बाली बोरदा चौराहे पर संवाददाताओं से कहा, “यह यात्रा जब संपन्न होगी तो इसमें साथ चल रहे नौजवान राहुल गांधी के लिए “पूंजी’ साबित होंगे।” उन्होंने कहा, “यह यात्रा देश ही नहीं, पूरी दुनिया का ध्यान आकर्षित कर रही है। दुनिया के उन मुल्कों में जहां लोकतंत्र है, उनके लिए बहुत बड़ा संदेश है यह यात्रा।”
Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×