W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

MP में किसानों के फसल कर्ज माफी पर बोले राहुल - कांग्रेस ने जो कहा, सो किया

मध्य प्रदेश विधानसभा में शिवराज सिंह सरकार के यह स्वीकार करने पर कि पूर्ववर्ती कमलनाथ सरकार के शासनकाल में प्रदेश के 51 जिलों में 26.95 लाख किसानों का 11,600 करोड़ रूपये से अधिक का ऋण माफ किया गया, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि ‘‘कांग्रेस ने जो कहा, सो किया’’।

11:46 PM Sep 24, 2020 IST | Shera Rajput

मध्य प्रदेश विधानसभा में शिवराज सिंह सरकार के यह स्वीकार करने पर कि पूर्ववर्ती कमलनाथ सरकार के शासनकाल में प्रदेश के 51 जिलों में 26.95 लाख किसानों का 11,600 करोड़ रूपये से अधिक का ऋण माफ किया गया, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि ‘‘कांग्रेस ने जो कहा, सो किया’’।

mp में किसानों के फसल कर्ज माफी पर बोले राहुल   कांग्रेस ने जो कहा  सो किया
मध्य प्रदेश विधानसभा में शिवराज सिंह सरकार के यह स्वीकार करने पर कि पूर्ववर्ती कमलनाथ सरकार के शासनकाल में प्रदेश के 51 जिलों में 26.95 लाख किसानों का 11,600 करोड़ रूपये से अधिक का ऋण माफ किया गया, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि ‘‘कांग्रेस ने जो कहा, सो किया’’। 
गांधी ने ‘‘मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने माना- कमलनाथ सरकार में 51 जिलों में माफ हुआ किसानों का कर्ज’’ समाचार को टैग करते हुए बुधवार को ट्वीट किया, ‘‘कांग्रेस- जो कहा, सो किया। भाजपा- सिर्फ झूठे वादे।’’ 
इससे पहले कमलनाथ ने मंगलवार को यहां जारी एक बयान में कहा था, ‘‘इस झूठ की राजनीति का पर्दाफाश स्वयं शिवराज सरकार ने सोमवार को विधानसभा में कर दिया और स्वीकार किया कि प्रदेश में प्रथम और द्वितीय चरण में कांग्रेस की सरकार ने 51 जिलों में 26.95 लाख किसानों का 11,600 करोड़ रूपये से अधिक का ऋण माफ किया है।’’ 
उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री चौहान और भाजपा के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जनता से सफेद झूठ बोलने और गुमराह करने का आरोप लगाते हुए माफी मांगने की भी मांग की थी। 
हालांकि, किसान ऋण माफी योजना में 26.95 लाख किसानों को लाभ मिलने की प्रदेश सरकार की स्वीकारोक्ति के बारे में पूछे जाने पर शहरी विकास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा था, ‘‘अधिकारियों ने इस बारे में विधानसभा में गलत जानकारी दी है। यह जानकारी जांच के बाद सही हो जायेगी।’’
Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×