'चुनाव में चोरी नहीं होने देंगे', बिहार बंद प्रदर्शन में राहुल का EC पर हमला
Bihar Band: बिहार में मतदाता सूची के पुनरीक्षण पर सियासत गरमाई हुई है। आरजेडी और कांग्रेस चुनाव आयोग के इस फैसले का जमकर विरोध कर रहे हैं। इसी क्रम में आज महागठबंधन की ओर से बिहार बंद का ऐलान किया गया है। महागठबंधन के नेता आयकर गोलंबर से निर्वाचन कार्यालय तक विरोध मार्च कर रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी पटना में इस विरोध मार्च में शामिल हुए हैं।
ईसी पर राहुल का हमला
मार्च के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि महाराष्ट्र चुनाव में चोरी हुई है। बिहार चुनाव में भी चोरी की कोशिश हो रही है। बिहार की जनता चुनाव में चोरी नहीं होने देगी। भाजपा को समझना चाहिए कि यह बिहार है, यहां चोरी नहीं चलेगी। महाराष्ट्र में गरीबों के वोट कटे। महाराष्ट्र के सभी नए वोट भाजपा को गए। देश का संविधान चुनाव आयोग पर भी लागू होता है।
#WATCH | Patna | RJD leader Tejashwi Yadav, Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi, CPI General Secretary D Raja, Communist Party of India (Marxist-Leninist) Liberation leader Dipankar Bhattacharya and Bihar Congress President Rajesh Ram join the 'Bihar Bandh' protests called… pic.twitter.com/E2l1O3odEO
— ANI (@ANI) July 9, 2025
तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
तेजस्वी यादव ने मार्च में आए लोगों से कहा, "हम भाजपा और नीतीश कुमार के 'गोदी आयोग' को नहीं चलने देंगे। दादागिरी नहीं चलेगी। बिहार लोकतंत्र की जननी है और वे यहाँ लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं। बिहार की जनता ऐसा नहीं होने देगी। यहाँ 'क्रांति' होगी।"
बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश
महागठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पटना के आयकर गोलंबर से मार्च शुरू किया, जिसे शहीद स्मारक के पास रोक दिया गया। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की। यह घटना चुनाव आयोग कार्यालय से थोड़ी दूरी पर घटी।
मुकेश सहनी और पप्पू यादव का मिला साथ
भाकपा महासचिव डी राजा, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के नेता दीपांकर भट्टाचार्य और बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के अलावा वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी भी मार्च में शामिल हुए। सांसद पप्पू यादव भी बिहार बंद के समर्थन में सड़क पर दिखे। उन्होंने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "शंख बज चुका है, जनता सड़कों पर उतर आई है, बिहार वोटबंदी सरकार को उखाड़ फेंकेगा, राहुल गांधी जी, हम बिहारी तैयार हैं।"
Also Read- वोटर लिस्ट रिवीजन के खिलाफ आज बिहार में चक्का जाम, कई जगह रोकी गई ट्रेनें