Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

कश्मीर में सभी मार्गों पर रेल सेवा शुरू

NULL

06:53 PM Aug 03, 2017 IST | Desk Team

NULL

कश्मीर घाटी में सभी मार्गों पर रेल सेवाएं शुरू हो गयी हैं। यहां सुरक्षा कारणों से पिछले चार दिनों से रेल सेवा स्थगित कर दी गयी थी। वरिष्ठ रेलवे अधिकारी ने आज सुबह यूनीवार्ता को बताया कि जम्मू क्षेत्र में दक्षिण कश्मीर के रास्ते श्रीनगर से बनिहाल तक चलने वाली रेलगाड़यिां आज चार दिनों बाद फिर से चलने लगी हैं।।

उन्होंने बताया कि 30 जुलाई को हिजबुल मुजाहिदीन(एचएम) के दो स्थानीय आतंकवादियों के मारे जाने और उसके बाद एक अगस्त को लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर अबु दुजाना समेत दो आतंकवादियों के मारे जाने के बाद प्रदर्शन की वजह से रेल सेवाएं स्थगित कर दी गयी थी।

घटना में पथराव कर रहे दो स्थानीय नागरिक की भी मौत हो गयी थी जिसके बाद घाटी में प्रदर्शन और उग, हो गया था।

अधिकारी ने बताया एक ट्रेन आज सुबह छह बजे काजीकुंड,अनंतनाग,पुलवामा के रास्ते श्रीनगर के लिए रवाना हो चुकी है। इसी तरह घाटी में कई स्थानों पर ट्रेन सेवा शुरू कर दी गयी है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले गत वर्ष घाटी में हिंसा और प्रदर्शन की वजह से रेल संपत्तियों को काफी नुकसान पहुंचा था और रेल सेवाओं को लगभग छह माह के लिए स्थगित कर दिया गया था।

Advertisement
Advertisement
Next Article