Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

राजस्थान में जाट आन्दोलन के चलते रेल यातायात प्रभावित, कई ट्रेने रद्द

NULL

12:02 PM Jun 23, 2017 IST | Desk Team

NULL

जयपुर : राजस्थान में अलवर-मथुरा ज. रेलखण्ड के मध्य जाट आन्दोलन के कारण कुछ रेल सेवाओं को पूर्ण रूप से तथा कुछ को आंशिक रूप से रद्द कर दिया गया है एवं कुछ रेलों के समय में परिवर्तन किया गया है।

कुछ ट्रेने रद्द
उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी तरूण जैन के अनुसार उत्तर-पश्चिम रेलवे पर संचालित मथुरा जंक्शन से जयपुर गाडी सं 51973 तथा जयपुर- मथुरा जंक्शन गाडी सं 51974 को आज रद्द कर दिया गया है। इसी प्रकार गाडी सं 12035, जयपुर-आगरा फोर्ट को बांदीकुई तक संचालित की जायेगी आगे बांदीकुई-आगरा फोर्ट के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी। इसके अलावा गाडी सं 51792, भिवानी-मथुरा ज. को अलवर तक संचालित की जायेगी और अलवर-मथुरा ज. के मध्य रद्द रहेगी।

कई ट्रेनों के रूट बदले
उन्होंने बताया कि गाडी सं 19666, उदयपुर-खजराहो मार्ग बदलकर जयपुर-सवाई माधोपुर-बयाना संचालित की जायेगी। इसी प्रकार गाडी सं 12403, इलाहाबाद-जयपुर आगरा केन्ट-अचनेरा-बांदीकुई संचालित की जायेगी। इसी के साथ रेल यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा करने से पूर्व एसएमएस सेवा 139 अथवा वेबसाईट पर गाडी की वर्तमान स्थिति जांच ले।

Advertisement
Advertisement
Next Article