Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

घाटी के सभी मार्गों पर रेल सेवा बहाल

NULL

08:38 PM Sep 09, 2017 IST | Desk Team

NULL

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में अलगाववादियों के कल जुमे की नमाज के बाद म्यांमार के रखाइन प्रांत में रोहिंज्ञा मुस्लिमों की हत्या के विरोध में धरना-प्रदर्शन के बाद रोकी गयी रेल सेवा आज सुबह बहाल कर दी गयी। रेलवे अधिकारियों ने यूनीवार्ता को बताया कि घाटी के सभी मार्गों पर रेल सेवा बहाल कर दी गयी है यद्यपि सिग्नल तंत्र में कुछ समस्या आ रही है।

कल बन्द रखे गये मध्य कश्मीर में श्रीनगर-बडग़ाम से उत्तर कश्मीर में बारामूला रेल मार्ग पर आज सुबह फिर ट्रेन सेवा बहाल कर दी गयी। दक्षिण कश्मीर में श्रीनगर-अनंतनाग-काजीकुंड से जम्मू क्षेत्र तक के बनिहाल रेल मार्ग को भी शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि सिग्नल तंत्र में कुछ समस्या आने से हालांकि सुबह गाडिय़ों के संचालन में देरी हुई। अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर में उपद्रव होने से राज्य प्रशासन और पुलिस ने एहतियातन रेल सेवा रोकने का आदेश दिया था।

सस्ती, सुरक्षित और तेज मानी जाने वाली रेल सेवा घाटी में रोज यात्रा करने वालों के बीच बहुत लोकप्रिय है। विशेषकर बनिहाल से गाड़ी में सवार होकर जम्मू-श्रीनगर मार्ग पर यात्रा करने वाले लोग विशेषकर रेल सेवा पर ही निर्भर हैं। रेलवे को पिछले दिनों घाटी में हिंसा के कारण सम्पत्ति का भारी हुआ है।

Advertisement
Advertisement
Next Article