W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

मध्यप्रदेश : गृह मंत्री डॉ नरोत्तम ने कांग्रेस पर कसा तंज़, कहा- इंजन में खराबी है, लेकिन उसके डिब्बे बदले जा रहे हैं

मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी भंग किए जाने पर प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पार्टी के‘इंजन’में खराबी है, लेकिन उसके‘डिब्बे’बदले जा रहे हैं।

12:02 PM Feb 24, 2022 IST | Desk Team

मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी भंग किए जाने पर प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पार्टी के‘इंजन’में खराबी है, लेकिन उसके‘डिब्बे’बदले जा रहे हैं।

मध्यप्रदेश   गृह मंत्री डॉ नरोत्तम ने कांग्रेस पर कसा तंज़  कहा  इंजन में खराबी है  लेकिन उसके डिब्बे बदले जा रहे हैं
मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी भंग किए जाने पर प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पार्टी के‘इंजन’में खराबी है, लेकिन उसके‘डिब्बे’बदले जा रहे हैं। डॉ मिश्रा ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि कांग्रेस अछ्वुत पार्टी है। पार्टी के‘इंजन’में खराबी है, लेकिन उसके‘डिब्बे’बदले जा रहे हैं।
30 विधायक पार्टी छोड़ कर चले गए
उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि एक ऐसा व्यक्ति, जिसने पूरी पार्टी घर बैठा दी, उनके नेतृत्व में पार्टी टूट गई, 30 विधायक पार्टी छोड़ कर चले गए। इंजन में कोई सुधार नहीं किया जा रहा, डिब्बे बदल दिए जाते हैं।
डॉ मिश्रा इसी पर प्रतिक्रिया दे रहे थे
डॉ मिश्रा ने कहा कि हालांकि ये कांग्रेस का आंतरिक मामला है, लेकिन ये बताया जाना चाहिए था कि महिला कांग्रेस अध्यक्ष अर्चना जायसवाल का कसूर क्या था। मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की कल कार्यकारिणी भंग कर दी गई है। हालांकि चार वरिष्ठ उपाध्यक्षों को यथावत रखा गया है। डॉ मिश्रा इसी पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×