Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

तेज आंधी के साथ बारिश, वज्रपात से दो की मौत

NULL

08:50 PM May 04, 2018 IST | Desk Team

NULL

रांची : झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश इलाकों में तेज हवाओं के साथ हुयी हल्की बारिश के दौरान वज्रपात से दो लोगों की मौत हो गयी है। मौसम विभाग से आज यहां प्राप्त सूचना के अनुसार रांची के अलावा खूंटी, लोहरदगा, गुमला, रामगढ़, बोकारो, और धनबाद में हल्की वर्षा हुई है जिससे तापमान में थोड़ कमी आई है। इधर, रांची में नगड़ थाना क्षेत्र के गुटवा तालाब के पास कल शाम हुए वज्रपात में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों सपारोम गांव के निवासी थे और मजदूरी कर घर लौट रहे थे।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सूचना मिलते ही जिला प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और वज्रपात से मृत्यु होने पर राज्य सरकार द्वारा देय चार-चार लाख रुपये की मुआवजा राशि पीड़ितों के परिजनों को देने का भरोसा दिलाया। मौसम में परिवर्तन के दौरान गुरूवार सुबह झारखंड के कई जिलों में तेज आंधी चली। कई जगहों पर अच्छी बारिश भी हुई। आंधी की वजह से कई स्थान पर पेड़ गिर गए तो कई घर की एल्बेस्टर की छतें तक उड़ गईं। वहीं, गुमला के घाघरा में पेड़ गिरने से एक 16 वर्षीय युवक उसके नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

मौसम विभाग ने बारिश के साथ तेज हवा के चलने के पहले ही आसार व्यक्त किए थे।

Advertisement
Advertisement
Next Article