For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

सूडान में बारिश ने मचाया हाहाकार, 32 लोगों की मौत, 107 घायल

09:39 AM Aug 06, 2024 IST | Yogita Tyagi
सूडान में बारिश ने मचाया हाहाकार  32 लोगों की मौत  107 घायल

सूडान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश के कई हिस्सों में हुई मूसलाधार बारिश और बाढ़ के कारण कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई और 107 अन्य घायल हो गए। अल-फादिल मोहम्मद महमूद ने सोमवार को एक बयान में कहा, "बारिश और बाढ़ से सात राज्य प्रभावित हुए हैं और 5,575 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं।" समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, उन्होंने बताया कि भारी बारिश और बाढ़ के कारण डायरिया के कई मामले सामने आए हैं, जिनमें से 102 मामले कसाला, चार खार्तुम में और गीजीरा राज्य में 16 मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों में स्वास्थ्य की स्थिति स्थिर है। मंत्रालय वर्षा ऋतु में होने वाली महामारियों से निपटने के लिए जरूरी उपाय अपनाने के प्रति चिंतित है।

  • सूडान के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश हुई
  • बाढ़ के कारण कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई

नागरिकों से सतर्क रहने का आग्रह



एक पूर्व रिपोर्ट में, सूडानी मौसम विज्ञान प्राधिकरण ने गश नदी के जलस्तर में वृद्धि की आशंका जताई थी, जो कि कसाला शहर से होकर बहती है। नागरिकों से सतर्क रहने और नदी के किनारों से दूर रहने का आग्रह किया गया है। सूडान में बाढ़ एक वार्षिक घटना है, जो आमतौर पर जून और अक्टूबर के बीच होती है। पिछले तीन वर्षों में भारी बारिश ने सैकड़ों लोगों की जान ले ली है और कृषि भूमि का बड़ा हिस्सा नष्ट हो गया है।

संघर्ष में 16,650 लोगों ने गंवाई जान



इस साल की बारिश के मौसम उन लोगों की कठिनाइयों को और बढ़ा दिया है जो सूडानी सशस्त्र बल (SAF) और पैरामिलिटरी रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (RSF) के बीच चल रहे संघर्ष से प्रभावित हैं। सूडान में 15 अप्रैल 2023 से एसएएफ और आरएसएफ के बीच घातक संघर्ष चल रहा है, जिसके कारण कम से कम 16,650 लोगों ने जान गंवा दी है। इससे कुछ समय पहले चीन में तूफान गेमी की वजह से लगातार बारिश और भूस्खलन से हालात बिगड़े थे। उष्णकटिबंधीय तूफान गेमी से भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ, जिससे दक्षिणी चीन में 15 लोगों की मौत हुई थी और 6 लोग घायल हुए थे। रिपोर्ट के अनुसार भारी बारिश से अचानक बाढ़ आ गई और अन्य जगहों पर रेलवे बाधित हो गया। इससे जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। जानकारी के मुताबिक मध्य चीन के हेंगयांग शहर के युएलिन गांव में पहाड़ पर अचानक आई बाढ़ के कारण सुबह करीब आठ बजे भूस्खलन हुआ। इसमें एक घर का हिस्सा ढह गया और 21 लोग दब गए। मौके पर बचाव दल ने यहां मलबे में से 15 लोगों के शव निकाले। जबकि छह घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर करीब 250 कर्मी बचाव कार्य में लगे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×