Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

राजे ने जाट के निधन पर संवेदना व्यक्त की

NULL

02:26 PM Aug 09, 2017 IST | Desk Team

NULL

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री, सांसद एवं राज्य किसान आयोग के चेयरमेन प्रो.सांवरलाल जाट के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

श्रीमती राजे ने अपने संवेदना संदेश में कहा कि स्व. सांवरलाल एक सजग जनप्रतिनिधि और प्रदेश के बड़े किसान नेता थे। जीवन पर्यन्त उन्होंने किसानों, पशुपालकों, गरीब एवं पिछड़े सहित समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए समर्पित रहकर कार्य किया। उनके निधन से हम सभी को अपूरणीय क्षति हुई है।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Advertisement
Advertisement
Next Article