टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

पोर्न वीडियो मामले मे राज कुंद्रा ने की CBI जांच की मांग, मुंबई क्राइम ब्रांच पर भी लगाए संगीन आरोप

राज कुंद्रा अपने आपको बेगुनाह साबित करना चाहते है। इसीलिए अब उन्होंने एक बड़ा कदम उठाया है। राज कुंद्रा ने अब इस मामले में सीबीआइ जांच की मांग की हैं। उन्होंने सीबीआइ को लिखित शिकायत दी है।

11:45 AM Sep 30, 2022 IST | Desk Team

राज कुंद्रा अपने आपको बेगुनाह साबित करना चाहते है। इसीलिए अब उन्होंने एक बड़ा कदम उठाया है। राज कुंद्रा ने अब इस मामले में सीबीआइ जांच की मांग की हैं। उन्होंने सीबीआइ को लिखित शिकायत दी है।

शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा इल्ज़ामो के घेरे में है। पिछले साल उनपर अश्लील फिल्में बनाने और फिर उन्हें अपलोड करने का आरोप लगा था। इस इलज़ाम ने उनकी इज़्ज़त पर तो दाग लगाया ही, साथ ही उनकी गिरफ़्तारी भी हुई थी। राज कुंद्रा ने अपनी कई राते जेल में कैदी बन काटी है। लेकिन अभी भी उनपर से ये इल्ज़ाम नहीं हटा है। 
ऐसे में राज कुंद्रा अपने आपको बेगुनाह साबित करना चाहते है। इन दिनों वो ट्रोलर्स को भी मुँहतोड जवाब दे रहे है। अब ऐसा लगने लगा है कि राज कुंद्रा की बरशाद शक्ति खत्म हो चुकी है। इसीलिए अब उन्होंने एक बड़ा कदम उठाया है। राज कुंद्रा ने अब इस मामले में सीबीआइ जांच की मांग की हैं। उन्होंने सीबीआइ को लिखित शिकायत दी है। 
यहाँ तक कि शिकायत में उन्होंने आरोप भी लगाया है कि उन्हें मुंबई क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने अश्लील फिल्में बनाने के मामले में फंसाया है। राज कुंद्रा का कहना है कि एक बिजनेसमैन ने पर्सनल रिवेंज लेने के चक्कर में मुंबई पुलिस के कुछ अधिकारियों के साथ मिलकर इस मामले में उन्हें गिरफ्तार करवा दिया था। राज कुंद्रा चाहते है कि उन्हें इंसाफ मिले जिसके लिए अब उन्होंने दोबारा सीबीआई जांच की मांग रखी है। 
खबरों की माने तो, राज कुंद्रा ने सीबीआइ को अपनी शिकायत में अधिकारियों का नाम भी दिया है और उस लेटर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी भेजा है। शिल्पा शेट्टी के पति का कहना है कि उनका किसी भी पोर्नोग्राफी वीडियो बनाने में कोई हाथ नहीं है। राज कुंद्रा कि माने तो, हॉटशॉट ऐप उनके जीजा का था और वो एप अश्लील नहीं था।  
रिपोर्ट्स का दावा है कि राज कुंद्रा ने अपनी शिकायत में मुंबई क्राइम ब्रांच के कुछ अधिकारियों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए है और कहा कि इस मामले में दायर पहली 4000 पन्नो की चार्जशीट में उनका नाम नहीं था। इसके बावजूद पुलिस ने उन्हें मामले में फंसाने के लिए सब कुछ किया। राज कुंद्रा ने ये भी कहा है कि, मामले के हर गवाह पर उनके खिलाफ गवाही देने के लिए दबाव डाला गया था। राज कुंद्रा ने अपनी शिकायत में सीबीआई से कहा है कि वो ऐसे कई गवाहों का जानकारी शेयर कर सकते हैं जो इसकी गवाही देंगे। 
Advertisement
Advertisement
Next Article