Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने खटखटाया अदालत का दरवाजा, पोर्नोग्राफी केस में खुद को बताया बेगुनाह

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को साल 2021 में पॉर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि करीब दो महीने जेल में बिताने के बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था। अब इस केस में उन्होंने एक बार फिर अदालत का दरवाजा खटखटाया है।

10:33 AM Aug 25, 2022 IST | Desk Team

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को साल 2021 में पॉर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि करीब दो महीने जेल में बिताने के बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था। अब इस केस में उन्होंने एक बार फिर अदालत का दरवाजा खटखटाया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा एक बार सुर्खियों में आ गए
हैं। वैसे राज पिछले काफी वक्त से अपने अजीबों-गरीब फेस मास्क की वजह से लाइमलाइट
में बने रहते हैं। मगर इस बार राज कुंद्रा किसी और वजह से सुर्खियों में आ गए है।
राज ने अपने एक केस में अदालत का दरवाजा खटखटाया है। राज ने पॉर्नोग्राफी मामले
में खुद को बेगुनाह बताते हुए कोर्ट में एक याचिका दायर की है।

Advertisement

दरअसल, राज को साल 2021 में पॉर्नोग्राफी
केस में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि करीब दो महीने जेल में बिताने के बाद
उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था। राज अब इस केस से छुटकारा पाना चाहते हैं
जिसकी वजह से उन्होंने कोर्ट का रुख किया है। हाल ही में राज ने कोर्ट में एक
याचिका दायर की है जिसमें उन्होंने खुद को बेगुनाह बताया है।

बता दें कि अदालत में अब तक यह साबित नहीं हो सका है कि वह इस पूरे मामले में
दोषी हैं। इसी आधार पर उन्होंने सेशंस कोर्ट में उन्हें बरी किए जाने के लिए एक
याचिका दाखिल की है। इस याचिका में राज कुंद्रा की तरफ से दावा किया गया है कि
पोर्नोग्राफी केस से उनका कोई भी संबंध नहीं है। और उनके खिलाफ अब तक इस केस में
कोई सबूत नहीं मिले हैं जिसकी वजह से उन्हें बरी कर दिया जाए।

गौरतलब है कि राज ने शुरुआत से ही इस मामले में खुद को बेगुनाह बताया है। सितंबर
महीने में जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने कहा था उन्हें बेवजह इस केस में फंसाया
जा रहा है। उन्होंने अपने बयान में कहा था कि वह इस तरह की किसी भी चीज बिलकुल भी
शामिल नहीं हैं। बिजनेसमैन ने दावा किया था कि वह न तो पोर्न फिल्में बनाते हैं और
न ही इसका वितरण करते हैं।

Advertisement
Next Article