Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

अमित शाह से मिले राज ठाकरे NDA में हो सकते है शामिल

04:06 PM Mar 19, 2024 IST | Deepak Kumar

लोकसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक दलों में जोड़ - तोड़ की राजनीति शुरू हो चुकी है। सियासी गलियारों में बड़े हेर-फेर के साथ बहुत से आश्चर्य जनक उदाहरण सामने आने वाले है। महाराष्ट्र की राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ रखने वाले राज ठाकरे सोमवार को दिल्ली पहुंचे थे। मंगलवार को ठाकरे ने बीजेपी के महासचिव विनोद तावड़े से मुलाक़ात की। अमित शाह से मुलाकात के दौरान राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे भी मौजूद रहे।

दक्षिण मुंबई सीट से लड़ सकते है ठाकरे

कयास ये भी लगाए जा रहे यही की राज ठाकरे अमित शाह से सीट के बंटवारे को लेकर बार कर सकते है। इस मुलाकात के नतीजे सही रहे तो राज ठाकरे एनडीए में शामिल होने की घोषणा किसी भी समय कर सकते है। गठबंधन फॉर्मूले के तहत राज ठाकरे की पार्टी को एक से दो सीटें मिल सकती हैं। उन्हें दक्षिण मुंबई सीट दी जा सकती है। सूत्रों की मानें तो महाराष्ट्र की महायुति राज ठाकरे की छवि को उद्धव ठाकरे की काट मानती है। राज ठाकरे बाला साहेब ठाकरे के भतीजे हैं।

Advertisement

2019 के लोकसभा चुनाव में नहीं लड़ा चुनाव

राज ठाकरे ने 2019 के आम चुनाव में प्रत्याशी घोषित नहीं किए थे। लेकिन भारतीय जनता पार्टी - शिवसेना गठबंधन के विरुद्ध प्रचार किया था। 2019 के विधानसभा चुनाव में राज ठाकरे ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के 101 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारे थे। विधानसभा चुनाव में मनसे को एक सीट पर कामयाबी हसिल हुई थी।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Advertisement
Next Article