For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Raja Raghuvanshi Case: राज कुशवाहा के चाचा ने बता दी पूरी सच्चाई, सोनम किसी हालत में पसंद नहीं...

सोनम किसी हालत में पसंद नहीं

11:57 AM Jun 12, 2025 IST | Shivangi Shandilya

सोनम किसी हालत में पसंद नहीं

raja raghuvanshi case  राज कुशवाहा के चाचा ने बता दी पूरी सच्चाई  सोनम किसी हालत में पसंद नहीं

राजा रघुवंशी हत्याकांड ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। इस केस में एक के बाद एक बड़े खुलासे हो रहे हैं। पुलिस की जांच जारी है। वहीं हनीमून पर गए कपल राजा और सोनम रघुवंशी मामले में एक बड़ा मोड़ आया है। राज के चचा का एक बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा है किराज का इस्तेमाल किया जा रहा है।

इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। इस केस में एक के बाद एक बड़े खुलासे हो रहे हैं। पुलिस की जांच जारी है। वहीं हनीमून पर गए कपल राजा और सोनम रघुवंशी मामले में एक बड़ा मोड़ आया है। सोनम रघुवंशी के कथित प्रेमी राज कुशवाहा जो इस केस का मुख्य आरोपी है। अब राज के चचा का एक बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा है कि राज के परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। राज की कमाई से उसका परिवार चलता है. इन हालातों में सोनम और राज के बीच प्रेम-प्रसंग कैसे हो सकता है? राज का इस्तेमाल किया जा रहा है।

Raja and Sonam

चाचा ने खोले कई राज

राज कुशवाहा के चाचा भूपेंद्र ने आगे बताया कि राज को सोनम किसी भी कीमत पर पसंद नहीं कर सकती। उसका यूज किया जा रहा है। इसी कारण से उसे इस हत्याकांड में फंसाया गया है। राज की दादी का कहना है कि उनका पोता निर्दोष है उसे जानभूझकर फंसाया जा रहा है। स्थानीय पुलिस भी गांव में आरोपी राज के बारे में पता लगाई है।

राज के पिता की मौत 5 साल पहले

बता दें कि राज कुशवाहा जो राजा रघुवंशी हत्याकांड का मुख्य आरोपी है, उसका परिवार मूल रूप से यूपी के फतेहपुर जिले के गाजीपुर का रहने वाला है। परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। राज कुशवाहा के बाबा गांव में दुकान चलाते हैं। राज के पिता की ब्रेन ट्यूमर की वजह से पांच साल पहले जान चली गई थी।

राज का बचपन गाजीपुर में बीता

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राज के पिता आज से करीब 25 साल पहले इंदौर गया था। राज का बचपन गांव में बीता। करीब 10 साल पहले राज, उसकी मां और बहन इंदौर में रहने चले गए थे। बता दें कि राजा रघुवंशी अपनी पत्नी सोनम के साथ हनीमून मनाने मेघालय गया था, लेकिन उसे नहीं पता था कि सोनम ने ही उसकी मौत का जाल तैयार कर रखा है। 23 मई को मेघालय से दोनों के लापता होने की खबर मिली, लेकिन 2 जून को जब राजा का शव खाई में मिला तो शक की सुई सोनम पर चली गई। सोनम समेत चार अन्य आरोपी को इस मामले में गिफ्तार किया गया है।

HR सोनम को मैनेजर राज से हुआ था प्यार, पापा की फैक्ट्री में ही चल रही थी लव स्टोरी

Advertisement
Advertisement
Author Image

Shivangi Shandilya

View all posts

Advertisement
×