Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

राजा रघुवंशी के भाई और मां का दोषियों के लिए फांसी की मांग

राजा की हत्या पर परिवार का आक्रोश, सजा की गुहार…

12:29 PM Jun 11, 2025 IST | Rahul Kumar Rawat

राजा की हत्या पर परिवार का आक्रोश, सजा की गुहार…

राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में उसकी पत्नी सोनम और अन्य आरोपियों से पूछताछ जारी है। राजा के परिवार ने सोनम और उसके साथियों को फांसी की सजा की मांग की है। राजा की मां उमा ने कहा कि जब तक अपराधियों को सजा नहीं मिलती, राजा को इंसाफ नहीं मिलेगा। मामले में चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में गिरफ्तार पत्नी सोनम और अन्य आरोपियों से पूछताछ तेज हो गई है। वहीं, पूरे घटनाक्रम को लेकर राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने मेघालय पुलिस और प्रशासन से मांग की है कि सोनम और साथ देने वाले लोगों को फांसी की सजा दी जाए। उन्‍होंने सोनम का केस नहीं लड़ने के लिए भी वकीलों से अनुरोध किया है। राजा की मां उमा रघुवंशी ने कहा कि इन लोगों ने हमारे बच्‍चे के साथ बहुत गलत किया है। जब तक इन अपराधियों को सजा नहीं मिलती, राजा को इंसाफ नहीं मिलेगा। उन्‍होंने कहा कि राजा को इंसाफ मिलना चाहिए और प्रशासन से अनुरोध किया कि अपराधियों को फांसी की सजा दी जाए। उन्‍होंने कहा कि सोनम के इरादे की थोड़ी सी भी भनक होती तो हम शादी के लिए तैयार ही नहीं होते।

हत्या मामले में चार लोगों की गिरफ्तारी

उल्लेखनीय है कि इंदौर के राजा रघुवंशी की शादी सोनम से हुई थी और दोनों हनीमून मनाने मेघालय गए थे। शिलांग में दोनों के लापता होने की बात सामने आई। बाद में राजा का शव एक खाई में मिला, जबकि सोनम लापता थी। बाद में सोनम भी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में मिल गई। सोनम के मिलने के बाद इस बात का खुलासा हुआ कि राजा की हत्या की गई है और उसमें सोनम का साथ कुछ लोगों ने दिया है। पुलिस ने इस मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक विशाल चौहान भी है, जो इंदौर का ही रहने वाला है।

सीएम ने सीबीआई जांच की अपील की

बता दें कि मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड के एक आरोपी विशाल चौहान को लेकर पुलिस उसके घर पहुंची। पुलिस ने यहां विशाल से न केवल पूछताछ की, बल्कि घर की तलाशी भी ली। कहा यह जा रहा है कि राजा की हत्या की साजिश विशाल और राज कुशवाहा ने इसी मकान में रची थी। मध्य प्रदेश के इंदौर से मेघालय हनीमून मनाने गए कपल के साथ हुई दुर्घटना को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने का आग्रह किया था।

Advertisement
Advertisement
Next Article