W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Raja Shivaji ने Box Office पर मचाया तूफान- वीकडेज़ में भी नहीं टूटी पकड़, 5वे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर बरकरार रहा जलवा

11:43 AM May 06, 2026 IST | Mahima Bhardwaj
raja shivaji ने box office पर मचाया तूफान  वीकडेज़ में भी नहीं टूटी पकड़  5वे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर बरकरार रहा जलवा
Raja Shivaji Day 5 Box Office

Raja Shivaji Day 5 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों रितेश देशमुख की ऐतिहासिक फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का दबदबा लगातार बना हुआ है। वीकेंड के बाद जहां ज्यादातर फिल्मों की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिलती है, वहीं यह फिल्म अपने मजबूत कंटेंट और दर्शकों की पॉजिटिव फीडबैक के दम पर टिके रहने में सफल रही है। 5वें दिन के कलेक्शन ने साफ कर दिया है कि फिल्म सिर्फ ओपनिंग वीकेंड की सफलता तक सीमित नहीं है, बल्कि लगातार मजबूत परफॉर्म कर रही है।

Advertisement

Raja Shivaji Day 5 Box Office: 5 दिन में ₹52 करोड़ पार, ‘राजा शिवाजी’ का दबदबा कायम

Raja Shivaji Day 5 Box Office
Raja Shivaji Day 5 Box Office ( Source : Social Media)

रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘राजा शिवाजी’ ने 5 दिनों में भारत में लगभग ₹52.61 करोड़ से ₹52.68 करोड़ (ग्रॉस) का शानदार कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने मंगलवार यानी 5वें दिन करीब ₹5.60 करोड़ से ₹5.67 करोड़ नेट की कमाई की, जो वीकडेज में भी मजबूत पकड़ को दिखाता है।

Advertisement

वीकेंड के बाद आमतौर पर फिल्मों की कमाई गिरती है, लेकिन इस फिल्म ने लगातार कांस्टेंट परफॉर्म  किया है। महाराष्ट्र में खासकर थिएटरों में फिल्म की ऑक्यूपेंसी अभी भी काफी मजबूत बनी हुई है, जिससे साफ है कि दर्शक इसे बड़े पैमाने पर पसंद कर रहे हैं।

Advertisement

Highest Grossing Marathi Films List: मराठी सिनेमा की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बनी ‘राजा शिवाजी’

Highest Grossing Marathi Films List
Highest Grossing Marathi Films List ( Source : Social Media)

IMDb के अनुसार मराठी फिल्मों की ऑल टाइम ग्रॉसर लिस्ट में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।

  1. Sairat: ₹110 करोड़ (टॉप पर)
  2. Raja Shivaji: ₹52.68 करोड़ (रनिंग)
  3. Natsamrat: ₹46.12 करोड़
  4. Katyar Kaljat Ghusali: ₹40.12 करोड़
  5. Timepass 2: ₹37.16 करोड़
  6. Lai Bhaari: ₹37 करोड़
  7. Time Pass: ₹31 करोड़
  8. Duniyadari: ₹28.75 करोड़
  9. Mee Shivajiraje Bhosale Boltoy: ₹24 करोड़
  10. Ventilator: ₹23.72 करोड़

इन आंकड़ों से साफ है कि ‘राजा शिवाजी’ अब दूसरे नंबर पर पहुंच चुकी है, और यह उपलब्धि फिल्म ने सिर्फ 5 दिनों में हासिल की है, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड माना जा रहा है।

Raja Shivaji Box Office Milestone: मजबूत वर्ड ऑफ माउथ से लगातार चल रहा कलेक्शन

Raja Shivaji Box Office Milestone
Raja Shivaji Box Office Milestone ( Source : Social Media)

फिल्म की सफलता का सबसे बड़ा कारण इसका मजबूत वर्ड ऑफ माउथ माना जा रहा है। दर्शक सोशल मीडिया पर फिल्म की तारीफ कर रहे हैं और ऐतिहासिक प्रेजेंटेशन की तारीफ़ कर रहे है।

5वें दिन की कमाई भले ही पिछले दिनों से कम रही हो, लेकिन ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह एक सामान्य वीकडेज ड्रॉप है, जो बड़ी फिल्मों में आम होता है। अगर यही ट्रेंड जारी रहा, तो आने वाले वीकेंड में फिल्म की कमाई में फिर से उछाल देखने को मिल सकता है।

Weekend vs Weekdays Battle: आगे क्या होगा?

Weekend vs Weekdays Battle
Weekend vs Weekdays Battle ( Source : Social Media)

अब सभी की नजरें आने वाले वीकेंड पर टिकी हैं। अगर दर्शकों की यही रुचि बनी रही, तो ‘राजा शिवाजी’ अपने पहले हफ्ते में ही कई बड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ सकती है और 50–60 करोड़ क्लब को पार करने की मजबूत दावेदार बन जाएगी।

Read More: Naagin 7: VFX ब्लंडर पर Priyanka Chahar Chaudhary का रिएक्शन आया सामने, बोलीं- ‘गलती सुधरेगी…

Advertisement
Author Image

Mahima Bhardwaj

View all posts

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement
×