टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

राजासांसी निरंकारी ग्रेनेड मामला : 4 दिन के पुलिस रिमांड पर आतंकी अवतार सिंह

राजासांसी के नजदीक गांव अदलीवाल में स्थित निरंकारी भवन में सत्संग के दौरान ग्रेनेड हमला करने वाला मुख्य साजिशकर्ता आतंकी अवतार सिंह को आज पुन: भारी

06:35 PM Dec 02, 2018 IST | Desk Team

राजासांसी के नजदीक गांव अदलीवाल में स्थित निरंकारी भवन में सत्संग के दौरान ग्रेनेड हमला करने वाला मुख्य साजिशकर्ता आतंकी अवतार सिंह को आज पुन: भारी

लुधियाना-अजनाला : राजासांसी के नजदीक गांव अदलीवाल में स्थित निरंकारी भवन में सत्संग के दौरान ग्रेनेड हमला करने वाला मुख्य साजिशकर्ता आतंकी अवतार सिंह को आज पुन: भारी सुरक्षा बंदोबस्त के तहत अजनाला की अदालत में पेश किया गया। इससे पहले भी पुलिस द्वारा अवतार सिंह को अदालत में पेश करके एक दिसंबर तक का पुलिस रिमांड लिया जा चुका था। आज अदालत में पेश होने के उपरांत अवतार सिंह को पुन: 4 दिन के लिए पुलिस रिमांड पर अदालत ने ले जाने का हुकम सुनाया।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक पिछली 18 नवंबर को राजासांसी के नजदीक निरंकारी भवन में सत्संग के दौरान ग्रेनेड हमला करने वाला मुख्य आरोपी आतंकी ‘अवतार सिंह खालसा’ को भी पुलिस ने एक अन्य आतंकी विक्रमजीत सिंह की गिरफतारी के उपरांत काबू करने में सफलता हासिल की थी। आज गिरफतारी के उपरांत अवतार सिंह को बख्तरबंद गाड़ी में भारी सुरक्षा के बीच पेश किया गया। स्टेट स्पैशल आप्रेशन सैल के डयूटी मजिस्ट्रेट मैडम गीता रानी ने 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजे दिया। इससे पहले अवतार सिंह को पुलिस ने 7 दिन का रिमांड हासिल किया था।

पंजाब के तीन मंत्रियों ने की नवजोत सिंह सिद्धू से इस्तीफे की मांग

सूत्रों के मुताबिक अवतार सिंह खालसा ने कबूल किया है कि उसने अपने दोस्त के साथ इस घटना को अंजाम दिया था। उधर इसी हमले को अंजाम देने वाले एक अन्य आरोपी विक्रमजीत सिंह ने पूछताछ के दौरान माना था कि जिस ग्रेनेड के साथ उन्होंने संगत पर हमला किया, वह ग्रेनेड उन्हें मजीठा हरिया सडक़ पर स्थित एक बाग में पहले से ही दबाया हुआ प्राप्त हुआ था, जिसे फेंककर अवतार सिंह ने हमले को अंजाम दिया था।

स्मरण रहे कि इस ग्रेनेड धमाके में 4 लोगों की मौत हो गई थी और 19 के करीब लोग जख्मी हुए थे। इस हमले से पहले ही काउंटर इंटेलीजेंसी द्वारा जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों के पंजाब में घुसपैठ की रिपोर्ट के आधार पर पंजाब भर में हाई अलर्ट जारी किया था।

– सुनीलराय कामरेड

Advertisement
Next Article